विधायक मोतीलाल साहू के सुपुत्र समीर साहू पहुंचे मीडिया कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडल, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, बच्चों के साथ खिंचवाई फोटो
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
रायपुर । मीडिया कर्मी आवासीय परिषर सोनडोंगरी में हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा की स्थापना की गई, साथ ही गरबा का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मीडिया कर्मी आवासीय परिसर समिति के तत्वाधान में रखा गया है । जिसमे कॉलोनी के रहवासियों सहित अन्य भक्तों का तन मन धन से सहयोग मिल रहा है । परिसर में स्थापित माता रानी के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं, साथ ही गरबा में भी शामिल हो रहे हैं ।
इसी कड़ी में शनिवार को रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के बेटे श्री समीर साहू भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे । जहां उन्होंने माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान वे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से भी मिले । इस बीच पंडाल में मौजूद बच्चे भी श्री समीर साहू को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आये। इतना ही नहीं बच्चों ने श्री समीर साहू के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई।
इस दौरान मीडिया कर्मी आवासीय परिसर के अध्यक्ष श्री मदन लाल बघेल ने श्री समीर साहू को निर्माणाधीन मंदिर से संबंधित जानकारी दी , साथ ही कॉलोनी के बारे में विस्तार से बताया।श्री बघेल ने बताया कि इस कॉलोनी में मीडिया में काम करने वाले साथियों को मकान दिए गए हैं और वे लोग परिवार सहित यहां निवासरत हैं, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले कुछ लोग भी इस कॉलोनी में रहते हैं, उन सबके सहयोग से मां दुर्गा की स्थापना की गई है ,साथ ही गरबा का आयोजन भी किया गया है। श्री समीर साहू ने भी श्री बघेल की बातों को ध्यान से सुना और आयोजन की तारीफ की।
इस दौरान समिति के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । जिसमें लक्की, जिवराखन लाल उसारे, संतोष राजपूत, राकेश परगनिहा, राजु वर्मा और प्रविण वर्मा शामिल रहे ।

