बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ वापसी के लिए राज्य सरकार ने 4 ट्रेनें की कन्फर्म , ट्रेन में आने के लिए इस एप्प में करना होगा एप्लाई
on May 9, 2020
By Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों के अलावा छात्र, मेडिकल इमरजेंसी और काम से बाहर गए लोगों को मिलेगी सुविधा
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्र और मेडिकल इमरजेंसी वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी का रास्ता साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कन्फर्म कर दिया है। इन ट्रेनों में आने के लिए लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी एप्प में एप्लाई करना होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस एप्प का लिंक जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों में वे ही लोग आ सकेंगे जिसमें अन्य राज्यों में काम के लिए गए श्रमिक, छात्र-छात्राओं और मेडिकल इमरजेंसी वाले व्यक्तियों के अलावा ऐसे लोग आ सकेंगे जो किसी काम से दूसरे राज्य गए थे और वहां लाॅकडाउन के कारण फंसे हुए है।इसे भी पढ़े छत्तीसगढ़ : कांग्रेस जिलाध्यक्ष- डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर एवं विधायक राम कुमार यादव ने मालखरौदा क्षेत्र में वितरण किया राशन का सामान
छत्तीसगढ़ सरकार ने जिन 4 ट्रेनों को कन्फर्म किया है उनमें पहली ट्रेन पठानकोट पंजाब से चांपा, दूसरी ट्रेन साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर, तीसरी ट्रेन साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर तथा चौथी ट्रेन विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर शामिल है।इसे भी पढ़े Cg corona big breaking:* एक और कोरोना मरीज की पुष्टि , रायपुर से लगे इस जिले में मिली कोरोना पॉजिटिव मरीज ,एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 23
राज्य सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए एप्प का लिंक जारी है :http://rebrand.ly/z9k75qp है। इस एप्प में एप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे।
