अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के सभा ग्रहण समारोह 24 नवंबर को
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी एवं बालोद जिले से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होंगे समाजिक पदाधिकारी
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के सभा ग्रहण समारोह रविवार 24 नवंबर को पं. दीनदयाल आॅडोटोरियम रायपुर में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, राज्य सभा सदस्य श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम, विधायक पालीतानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फुलसिंह राठिया, विधायक बिंद्रानवागढ़ श्री जनक धू्रव, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, विधायक मारवाही श्री प्रवण कुमार मारपच्ची, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, विधायक चित्रकोट श्री विनय गोयल उपस्थित रहेंगे। समारोह में अतिथियों के द्वारा अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री आरएन धुर्वे एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रदेश प्रतिनिधि एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, मोहला-मानुपर-अंबागढ़ चैकी के जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द गोटे, राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष श्री लेखराम मात्रा, बालोद जिला अध्यक्ष प्रोफेसर एचएल मानकर सहित श्री पी आर नायक, श्री संत कुमार नेताम, श्री चेतन भुआर्य, डाॅ. बिहारी मरकाम, ज्ञान सिंह घावड़े, श्री मन्नेसिंह मण्डावी, श्री अंगद सलामे, श्री लखन सोरी, श्री पुरूषोत्तम मण्डावी सहित समाज प्रमुखों ने बताया कि राजधानी रायपुर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में राजनांदगांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चैकी एवं बालोद जिले के सामाजिक पदाधिकारीगण शामिल होंगे। उन्होंने सभी स्वजाति जनों से 24 नवंबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण पल का साक्षी बनने तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबल प्रदान करने की अपील की है।
