छत्तीसगढ़

शासकीय पोष्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी में छात्रसंघ का शपथ समारोह 23 नवंबर को

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
सेवानिवृत्त आईपीएस श्री डी.आर. आचला, वित्त नियंत्रक श्री तिलक शोरी, पीआरओ श्री चन्द्रेश ठाकुर सहित अन्य अतिथि रहेंगे उपस्थित
राजनांदगांव, 22 नवंबर 2024
शासकीय पोष्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी में छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ समारोह शनिवार 23 नवंबर को दोपहर 02 बजे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक श्री भूपेन्द्र मंडावी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस श्री डी.आर. आचला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नियंत्रक कोष, लेखा एवं पेंशन विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्री तिलक शोरी करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद श्री चन्द्रेश ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री पी.आर. लहरे, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द गोटे, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष श्री चेतन भूआर्य, प्रधान पाठक श्री पी आर नायक, पुलिस उपनिरीक्षक श्री ओम प्रकाश सलामे, जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष श्री लखन शोरी, श्री पुरूषोत्तम मंडावी, श्री धर्मेन्द्र पौसार्य सहित छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष सर्वश्री रघुवीर सिंह नेताम, श्री रूपेन्द्र कुमार मंडावी, श्री रामेश्वर कुमार मंडावी, श्री केजुराम गोटे, श्री डोमनलाल बोगा, श्री मनोज कुमार सूर्यवंशी, श्री तिलक हिड़ामे, श्री मुकेश जुरेशिया, श्री परमानन्द बोगा, श्री मनोज कुमार कोरेटी, श्री परमेश्वर खरे, श्री अनिल मंडावी एवं श्री सतीश मुलेटी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहंेगे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा छात्रावास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनीष पुरामे, उपाध्यक्ष श्री चिमन लाल दर्रो, सचिव श्री चन्द्रशेखर ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जायेगी। छात्रावास विद्यार्थियों के द्वारा गणमान्य नागरिको, प्रबुद्ध जनों, आदिवासी समाज के लागों के अलावा समस्त छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की गई है।