छत्तीसगढ़रायपुर

कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, रायपुर अपनी स्थापना के स्वर्णिम 50 वर्ष के उपलक्ष्य में तीसरे दिन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

 रायपुर कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, रायपुर अपनी स्थापना के स्वर्णिम 50 वर्ष के उपलक्ष्य में तीसरे दिन की शुरुआत सुबह 8.30 बजे से धार्मिक सत्र से की। संतों का सम्मेलन रखा गया जिसमें वक्ताओं में पूज्य संत श्री रमा माताजी- हरिद्वार से, पूज्य संत श्री भारती दीदी जी, बड़वाह से, पूज्य संत श्री मोहनदासजी महंतश्री, वाढांय, मुख्य वक्ता: श्री आत्मानंद सरस्वती, बोटाद से पधारे हुए थे| अंत में संत श्री भारती दीदी जी सभी समाजजनों को महा कुम्भ, प्रयागराज में स्नान करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया | श्री आत्मानंद सरस्वती, बोटाद ने माताओं को अपनी शक्ति देश एवं समाज प्रति के महत्व समझाया. एवं युवा वर्ग को राष्ट्र एवं हिन्दू धर्म एवं सांस्कृति प्रति जागरूक किया… तत्पश्चात सभी दाताश्रीओं का सम्मान किया गया एवं समिति के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया |

रात्रिकालीन सत्र में अहमदाबाद की मशहूर गरबा गायक कलाकार विराली दोशी द्वारा गरबा एवं डांडिया खेला गया । इसमें गुजराती ट्रेडिशनल परिवेश के साथ समाज के युवा वर्ग ने एवं सभी समाज जनो ने हिस्सा लिया ।युवाओं ने नाचते झूमते हुए गरबा नाइट का रसपान किया। इस आयोजन में संपूर्ण आयोजन समिति एवं समाज के प्रतिष्ठित अध्यक्ष भरत भाई पटेल, खिमजी भाई पटेल,वालजी भाई पटेल,मगन भाई पटेल,करमसी भाई पटेल,युवा मंडल अध्यक्ष गिरीश पटेल,हितेश पटेल, भरत पटेल ,प्रवीण पटेल , अनिल पटेल,रसिक पटेल,एवं विजय पटेल उपस्थित रहे। स्वर्णिम महोत्सव में प्रति दिन लक्की ड्रा का आयोजन किया जा रहा है।इस त्रि-दिवसीय आयोजन में संगठन के अखिल भारतीय संस्थानों के अग्रिणी अतिथि के रूप में पधार रहे है।समाज संगठन के इस महाकुम्भ में विविध विषयों जैसे सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक एवं आध्यात्मिक के विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया हैं ।

*हरेशभाई पटेल*
महामंत्रीश्री
श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, रायपुर

*भरतभाई पटेल*
अध्यक्षश्री
श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, रायपुर

*संपर्क – विजय पटेल – 94252 08922*