आदिवासियों के लिए अलग धर्म कॉलम की मांग हेतु सेमिनार
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
आदिवासी समाज के सभी सम्मानित बुद्धिजीवी अगुवाजनों को यह सूचित करना है कि, अब वक्त आ गया है कि हम समस्त आदिवासी समाज की पहचान धर्म कॉलमकी मांग को लेकर निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। 29 दिसंबर 2024 को पुराने विधानसभा रांची में सुबह 11 बजे आदिवासियो के लिए अलग धर्म कॉलम की मांग एवं 20 25 के जनगणना की तैयारी के संबंध में सेमिनार का आयोजन किया गया है। समाज के सभी अगुवाजनों से विनम्र आग्रह है कि, अपनी गरिमामय उपस्थिति सुनिश्चित करें
आदिवासी समाज के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के माननीय अगुवाजनों के सूचनार्थ विनम्र निवेदन यह है कि देश भर के समस्त आदिवासी समाज के लिए अलग से जनगणना प्रपत्न में धर्म कॉलम की मांग को लेकर आगामी 28 फरवरी 2025 को दिल्ली के जंतर मंतर में एकदिवसीय महा धरना का आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत के अगुवाई में किया जाना है। अतः समाज के सभी प्रबुद्ध माननीय अगुवाजनों से विनम्र निवेदन है. कि अलग से धर्म कॉलम की मांग हेतु दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराए।

