हमर राज पार्टी कार्यकर्ताओं भव्य रैली के साथ महेश रावटे ने किया मेयर पद पर नामांकन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
जगह-जगह चाक-चौराहों पर धमतरी की जनता ने किया स्वागत
हमर राज पार्टी बाल्टी निशान वाले झंडे को लेकर कार्यकर्ताओं ने निकाली रैलीजनता बोली, महेश रावटे ऐसी जो, हमेशा लोगों के सुख-दु:ख में रहता हैं शामिल
लगे नारे, महेश रावटे को जिताना है, शहर में हमर राज पार्टी को लाना है
*लगा नारा- लड़ेंगे जितेंगे *
नगर निगम धमतरी के मेयर पद के लिए हमर राज पार्टी की प्रत्याशी महेश रावटे ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान हमर राज पार्टी के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
और नामांकन रैली का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं के साथ ही धमतरी के सभी वार्ड से स्वस्फूर्त आम जनता भी महेश रावटे के समर्थन में रैली में शामिल हुई। लड़ेंगे जितेंगे नारे के साथ महेश रावटे अपने वाहन पर सवार हुईं। इसके साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहन के अलावा पैदल ही जब हजारों की संख्या में भव्य रैली निकली तो पूरा शहर बाल्टी छाप दिखने लगा। शहर के विभिन्न चौराहों पर रैली के स्वागत करने के लिए जनता भी लालायित दिखी। रैली पर पुष्पवर्षा कर महेश रावटे के प्रति समर्थन जताया। महेश रावटे की रैली को देखने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए थे। अपने घरों की छतों पर खड़े होकर महेश रावटे का जिंदाबाद के जमकर नारे लगाते दिखे। एक ओर जहां हजारों कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर से जनता के बीच से आवाज गूंज रही थी, अब कि बार आदिवासी सरकार क्या युवा-बुजुर्ग और महिलाएं सभी में गजब-जोश और उत्साह नजारा दिख रहा था। भव्य रैली को देखकर लोग सहसा ही कह उठ रहे थे कि ये नामांकन नहीं, विजय जुलूस है। क्योंकि भाजपा कांग्रेस के मेयर ने पूरे शहर को नर्क बना दिया था। रैली के मार्ग पर मौजूद दुकानदार और राहगीरों ने भी हाथ हिलाकर महेश रावटे का अभिवादन और अपना प्रबल समर्थन देने की इच्छा जाहिर की। इधर महेश रावटे ने भी अपनी विजय मुद्रा में जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थी।
रैली में शामिल होकर नामांकन दाखिल किया।
रैली में शामिल हमर राज पार्टी को वोट देकर भारी जीत दिलाने की अपील कर रहे थे तो लोग स्वस्फूर्त महेश रावटे के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली नामांकन रैली जैसे-जैसे नामांकन स्थल की ओर बढ़ती गई, वैसे जगह-जगह वार्ड से भी लोग रैली में शामिल होते गए। कुछ ही समय में हमर राज पार्टी की नामांकन की रैली ने भव्य रुप ले लिया। इसमें हमर राज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरूष अपनी भागीदारी निभाई। विहंगम और भव्य रैली को देखकर लोग उत्साह में नारे भी लगाने लगे, यह नामांकन नहीं, विजय जुलूस है।
*किसी ने पुष्प वर्षा कर, तो किसी ने आरती उतार किया स्वागत*
महेश रावटे के प्रति लोगों में अपार प्यार-स्नेह दिखा। उनकी रैली के पहुंचे ही उनका स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तो महेश रावटे ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर लोगों का अभिवादन किया। जगह-जगह महिलाओं ने उनकी आरती उतारकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि हम लोग अब किसी भ्रष्टाचारी को नहीं जीतने देंगे,
*लोग बोले – शहर को नर्क बनाने वालों को सिखाएंगे सबक*
इस रैली के दौरान लोगों ने अपनी भावनाएं भी व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि पांच साल तक पूरे शहर को नर्क बनाने वाले कांग्रेसी भाजपा मेयर और उसके पार्षदों को इस बार धमतरी की जनता हार का स्वाद चखाएगी। कांग्रेस भाजपा के जितने भी मेयर हुए, उन लोगों ने विकास के नाम पर सिर्फ लूट मचाई। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के नाम पर ठगने का काम किया। न कभी नाली की सफाई हुई और न ही शहर के गार्डेनों का रख-रखाव हुआ। वार्डों की सड़कें पांच साल से बदहाल हैं। तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले किए हैं। इससे जनता ने इस बार ठाना है कि अब कि बार आदिवासी सरकार
लोगों को जैसे ही पता चला कि हमर राज पार्टी से महेश रावटे को मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है, वे इतने खुश और उमंग में आ गए, खुद बड़ी ही बेबाकी से कहा कि इसके लिए हम लोग बूथ तक चलकर महेश रावटे को जिताने के लिए बाल्टी के निशान के सामने बटन दबाएंगे क्योंकि अब बहुत हो चुका। कांग्रेस भाजपा की लूट से जनता के मन में आक्रोश है। इस बार शहर को एक बार फिर साफ-स्वच्छ-सुंदर और विकास कार्य के लिए हमर राज पार्टी के मेयर को जिताना है। इसका इंतजार हम लोग पांच साल से बेसब्री से कर रहे थे कि चुनाव होने दो कांग्रेसियों और भाजपा को शहर की सत्ता से हटाएंगे।
रैली के दौरान एक छत से आवाज अचानक गूंज उठी। यह आवाज किसी कार्यकर्ता की नहीं, चाक-चौराहों और घरों की छतों से आ रही थी- हमर राज पार्टी को को लाना है, बटन दबाओ बाल्टी छाप निशान

