सीपत (बिलासपुर) ग्राम पंचायत के सरपंच के लिए छेदी लाल नेताम और पुष्पा घनश्याम / सिदार (खुशरो) ने वार्ड पञ्च के लिए किया नामांकन दाखिल किया …
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
सीपत ग्राम पंचायत बिलासपुर जिले का महत्वपूर्ण ग्राम पंचायतों में से एक है. यहाँ NTPC का सिरमौर…सबसे बड़ा पावर स्टेशन (3000 मेगावाट उत्पादन क्षमता) प्रचालित है ओ देश के पश्चिमी भाग मह्राराष्ट्र. गुजरात और गोवा को बिजली आपूर्ति करता है. इस पावर स्टेशन का नाम गाँव के नाम पर ही “सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन “ रखा गाया है. यहाँ “सुपर क्रिटिकल” टेक्नालोजी का अनुप्रयोग किया गया है. इस टेक्नोलोजी के जानकारी तथा प्रचालन के प्रशिक्षण हेतु देश भर तथा विदेशों (सार्क देश) के पावर प्रोफेशनल आते हैं.
ऐसे महत्वपूर्ण सीपत ग्राम पंचायत पहली बार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुआ है. इसमें खाश बात यह है कि एनटीपीसी कालोनी से भी दो वार्ड पञ्च चुने जाते हैं.
इसके सरपंच पद के लिए श्री छेदीलाल नेताम जी ने नामांकन दाखिल किया है. श्री छेदीलाल नेताम क्षेत्र के गोंड समाज के मुखिया हैं और सदैव आदिवासी समाज के हक़-अधिकार के संघर्ष और आन्दोलन में अग्रिम पंक्ति में सक्रीय रहते हैं.
उनके साथी एवं सचिव श्री घनश्याम खुशरो जी ने भी एनटीपीसी के समीपी एवं आश्रित गाँव जाँजी से अपनी पत्नी पुष्पा को वार्ड पञ्च के लिए चुनाव में खड़ा किया है.
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोमद मह्सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम ने दोनों प्रत्याशियों से भेंटकर समर्थन और शुभकामनाये दी. ज्ञातव्य हो कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन से ही सेवा निवृत्त हुए हैं, जहाँ वे एसटी. एससी. एम्प्लाइज एसोसियेशन के प्रेसिडेंट रहे चुके हैं.

