Uncategorized

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मजदूरों की व्यवस्था के लिए पुलिस महानिरीक्षकों को दिए निर्देश

Spread the love

कहा: स्वयं निकलकर मजदूरों के लिए खाने-पीने और वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें

     रायपुर 10 मई 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी रेंजों के पुलिस महानिरीक्षकों से कहा है कि अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाले मजदूरों के लिए भोजन-पानी और उन्हें राज्य की सीमा तक छोड़ने के निर्देश दिए गए है। आप सभी स्वयं बाहर निकलकर मजदूरों के खाने-’पीने सहित उनके लिए वाहन आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि वे सकुशल अपने घरों को पहुंच सकें।  

  मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए रायपुर, अंबिकापुर और दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों के द्वारा मजदूरों के लिए भोजन-पानी सहित उन्हें उनके गंतव्य स्थानों में भेजने की समुचित कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *