शादीफिक्स. डाट काम (shadifix. Com ) प्रथम आदिवासी वैवाहिक वेबसाइट का कचारगढ़ मे भव्य लाचिंग
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
कचारगढ़ एक पवित्र धार्मिक और प्राकृतिक स्थान है जो धनेगांव तहसील सालेकसा जिला गोंदिया महारास्ट्र मे स्थित है यहां हर साल 25-30 लाख श्रद्धालूभक्त आते है कचारगढ़ गुफा एशिया की सबसे बड़ी गुफा है कचारगढ़ गुफा मध्य प्रान्त गोंडवाना आदिवासीयों का प्रमुख श्रद्धा का स्थान रहा है जहाँ आदिवासी गोंड धर्म के संस्थापक पारी कुपार लिंगो और माँ कली कंकाली के दर्शन करने के लिए विभिन्न राज्यों से माघी पूर्णिमा के दिन कचारगढ़ गुफा पहुंचते है दर्शन पश्चात रात्रि मे आदिवासी सम्मेलन होता है जिसमें आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संगोठी एवं कार्यक्रम होता है इसी तारतमंय मे प्रथम आदिवासी वैवाहिक वेबसाइट शादीफिक्स. डाट काम (shadifix. Com ) की भव्य लाचिंग लाखो कोयतुरजनो की उपस्थित मे समाज प्रमुखो द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से शादीफिक्स. डाट कॉम के संचालक गिरीश ध्रुव,सीईओ श्यामा ध्रुव,एके मंडावी,राजेंद्र पोर्ते मिडिया प्रभारी , तानुज मरकाम, होमेंद्र नेताम, भूषण ध्रुव एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे ||

