ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

बिलासपुर शहरी सरकार के चुनाव में विजय सिंह मरावी “बिज्जू” को मिली विजयश्री… कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने घर जाकर किया विजय तिलक…

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी सरकार के चुनाव में न्यायधानी बिलासपुर में नगर निगम में समाज के तीन व्यक्तियों को जयमाला ने वरण किया. उनमे से एक… वार्ड क्र.१२ बूढादेव नगर से जुझारू युवा नेता विजय सिंह मरावी हैं. वे पिछले बीस वर्षों से राजनीति में सक्रीय हैं और भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अभी तिफरा सिरगिटी मंडल जनजातीय मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं. वे सिरगीटी नगर पंचायत में निर्वाचित पार्षद रह चुके हैं. विगत विधान सभा और लोकसभा चुनाव में अपने प्रभार के सभी बूथों में पार्टी को लीड दिलाने का उन्हें सम्मान प्राप्त है. अभी संपन्न हुए नगर निगम बिलासपुर के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से ग्यारह सौ से भी अधिक मतों से विजयी घोषित किये गए हैं.
विजयसिंह मरावी मूलतः ग्राम देवरमाल सक्ति के निवासी हैं उनके दादा रेल डाक सेवा से निवृत्त होकर बिलासपुर में बस गए है. उनके पिता छत्तीसगढ़ वन विभाग से रेंजर पद से सेवा निवृत हुए हैं. विजय सिंह मरावी के माता पिता सहित तीन भाइयों और दो बहनों का संपन्न एवं खुशहाल परिवार है. बड़े भाई विक्रम सिंह मरावी बी.एस.एन.एल. शहडोल में इंजिनियर हैं. छोटा भाई अजय सिंह CSPGCL में सेवारत हैं. बहन सुरेखा पूर्व केन्द्रीय मंत्री दलबीर सिंह राजेंद्र्ग्राम म.प्र. के परिवार में व्याही हैं और राजेंद्र्ग्राम म.प्र. में प्राचार्य पद पर सेवारत है. सबसे छोटी बहन विजेता सिंह शिक्षिका हैं उनके पति NTPC में मैनेजर हैं.
नवनिर्वाचित पार्षद को छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचन्द्र श्याम, जिला अध्यक्ष युवा प्र. विनोद ध्रुव “रिंकू” और खैरवार समाज के प्रदेश सचिव बद्री खैरवार ने उनके निवास में जाकर श्रीफल और पीताम्बरी से सम्मानित करते हुए उन्हें विजय तिलक किया.

रमेश चन्द्र श्याम.