ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

राज करेगा सूर्य किशोर…समाज ने किया राज तिलक…

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

न्यायधानी बिलासपुर में नगर निगम के चुनाव के दिलचस्प मुकाबले में वार्ड क्र. ४३ बंशीलाल धृतलहरे नगर गोंडवाना समाज समर्थित निर्दलीय सुर्य किशोर राज ने समस्त अटकलों को ध्वस्त एवं दोनों राष्ट्रिय पार्टियों के मंसूबों को पश्त करते हुए अपने जीत का परचम बुलंद किया. ज्ञातव्य है कि समाज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने निकटम प्रतिद्वंदी निर्दलीय आदिवासी किन्तु अंतर्जातीय विवाहित महिला प्रत्याशी को परास्त किया. अधिकृत भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर तथा कांग्रेस प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे. दुसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को बागी भाजपाई प्रत्याशी बताया जा रह है.
सूर्य किशोर के और उसके परिवार को मैदान छोड़ने के लिए प्रतिद्वन्दियों की ओर से प्रलोभन, प्रभाव और दबाव का भी असफल प्रयोग किया गया.

पार्षद सूर्य किशोर राज गोंडवाना समाज मोपका चक के अध्यक्ष विमल किशोर राज के सुपुत्र हैं. विमल किशोर भारतीय खाद्य निगम के पूर्व कर्मचारी हैं. वे शक्ति के उपासक हैं और विलक्षण दैवीय शक्ति के धारक हैं. शहर के संपन्न और श्रेष्ठी जन समाधान और सहयोग के लिए उनके पास आते हैं. सूर्य किशोर पाच बहनों के अकेले छोटे भाई हैं.

नवनिर्वाचित पार्षद सूर्य किशोर राज को छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचन्द्र श्याम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष (युवा प्र.) विनोद ध्रुव “रिंकू” और खैरवार समाज के प्रदेश सचिव बद्री खैरवार ने उनके निवास में जाकर श्रीफल और पीताम्बरी से सम्मानित करते हुए उनका राज तिलक किया