बिलासपुर आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के युवाओं ने आदिवासी जमीन के गैर आदिवासीकरण रोकने के लिए चालीसवीं आपत्ति दर्ज की …. जरहागांव तहसील कोर्ट जिला मुंगेली में…
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
समाज के सजग प्रहरी ‘आदिवासी स्टूडेंट यूनियन” ASU के सक्रीय युवाओं ने आदिवासी जमीन बचाओ मुहीम के तहत छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के संज्ञान में एक रोचक किन्तु संदिग्ध मामला लाया. ग्राम पदमपुर प.ह.न. 14 तहसील जरहागांव जिला मुंगेली के तीन खसरा न. 552,557, एवं 560 के क्रमशः 0.4290, 0.0650. एवं 0.0650 कुल 0.5590 हेक्टेयर =1.39 एकड़ भूमि को एकमुश्त आदिवासी आवेदिका नोंनी बाई पति रामखेलावन गोंड गैर आदिवासी क्रेता सुनबाई पति छेदीलाल जायसवाल को बेचना चाहती है. आवेदिका नोंइबाई पति रामखेलावन ग्राम सुखारीखुर्द तहसील बरपाली जिला कोरबा की निवासी है. भूमि और गैर आदिवासी क्रेता छेदीलाल जायसवाल ग्राम पदमपुर तहसील जरहागाँव जिला मुंगेली का निवासी है. तहसील कार्यालय से यह ज्ञात हुआ कि जमीन नोंनीबाई के नाम पर पति रामखीलावन के फौत के बाद नामांतरित हुआ है. विवेचना का विषय यह है कि ग्राम सुखरीखुर्द चाम्पा से सिवनी होते हुए सक्ति जाने के मार्ग पर अमलडीहा से कुछ किलोमीटर दूर अन्दर में है. सुखरीखुर्द सक्तिराज का निवासी सदूर मुंगेली जिले पदमपुर गाँव में जमीं क्यों ख़रीदा है. खोजी युवाओं का दल पदमपुर गाँव में चक अध्यक्ष चक अध्यक्ष त्रिलोचन मरावी के घर पहुँच.
पदमपुर गाँव तखतपुर पथरिया रोड में बिरगांव से अन्दर स्थित है क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चक अध्यक्ष के घर पहुंचे. पदमपुर पैतीस सौ – चार हज़ार आबादी वाला विकासशील गाँव है. जहाँ जायसवाल और साहू समाज के बाद गोंडों की आबादी तीसरे नंबर पर है. अनिल जायसवाल अभी सरपंच निर्वाचित हुए हैं. श्री त्रिलोचन मरावी धमधागढ़ केन्द्रीय गोंड महासभा के अंतर्गत पदमपुर चक के अध्यक्ष हैं. संपन्न हैं. बढ़िया पक्का मकान है. उनके पुत्र रुपेश मरावी इस वर्ष ही एम.एस.सी. मैथमेटिक्स पास किये हैं. नोंनीबाई पति रामखिलावन गोंड को कोई गाँववासी नहीं जानता है. इतना पता चल कि वाद भूमि छेदीलाल जायसवाल के खेत से लगा हुआ है. भूमि अस्वा गोंड की थी. और उस पर अभी जायसवाल ही काबिज है. छेदीलाल जायसवाल शिक्षक थे और हल में ही उनका निधन हुआ है. विवेचना जारी है.
तहसीलदार के न्यालय में प्रकरण पर दलील रमेशचंद्र श्याम ने दी. इस आदिवासी भूमि बचाओ अभियान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा रमेश चन्द्र के साथ, राजा शाह छेदैहा गोंडवाना समग्र क्रांति सेनानी. समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष, विनोद ध्रुव रिंकू कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा प्र. शिव चरण जगत कोषाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद सिदार कार्यकारिणी सदस्य, घनश्याम खुशरो कार्यकारिणी सदस्य, एवं बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज उपस्थित रहे.

