आदिवासियों के लिए अलग से धर्म कॉलम कि मांग
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत देश
आदिवासी समाज के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के देश भर के समस्त आदिवासी समाज के लिए अलग से जनगणना प्रपत्न में धर्म कॉलम की मांग को लेकर आगामी 28 फरवरी 2025 को दिल्ली के जंतर मंतर में एकदिवसीय महा धरना का आयोजन किया गया राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत के अगुवाई में किया गया। अतः समाज के सभी प्रबुद्ध जनों ने अलग से धर्म कॉलम की मांग हेतु दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज किए इसमें पूरे भारत देश के आदिवासी प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित हुए देश भर के आदिवासी हजारों की सख्या में अलग से आदिवासी धर्म कोड कि मांग के लिए उपस्थित थे भारत देश भर के आदिवासी इस धरण प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में एकता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ राजस्थान बिहार उड़ीसा महाराष्ट्र मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश तमिलनाडु झारखंड मिजोरम तेलंगाना केरल पुरे देश के आदिवासी हजार कि संख्या में इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ से सर्व आदिवासी समाज के युवा सचिव विनोद कुमार नागवंशी एवं कन्दर्प राज सिदार राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इस एक दिवसीय धरना जंतर-मंतर दिल्ली में उपस्थित थे

