मंत्री मा. रामविचार नेताम के जन्मदिन पर ग्राम देव किरारी (अकलतरा) के दसवी-बारहवीं के परीक्षा केंद्र का किया उद्घाटन …. मुख्य अतिथि रमेशचंद्र श्याम ने .
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
ग्राम किरारी में कक्षा बारहवीं तक शासकीय विज्ञानं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित है. लेकिन यहाँ के विद्यार्थी दसवी बारहवीं के बोर्ड परीक्षा के लिए बाहर जाते थे. ग्रामवासियों तथा विद्यालय के शिक्षकों की विगत कई वर्षों से लालसा थी कि किरारी में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल की परीक्षा केन्द्र हो. प्रशासनिक स्तर पर प्रयास भी किये गए. लेकिन असफलता हाथ लगी.
विगत दिनों कृषि एवं एसटी, एससी, ओबीसी और अल्प संख्यक विकास मंत्री माँ. रामविचार नेताम के दौरे पर ग्रामवासियों की कई मांगों में से एक मांग परीक्षाकेंद्र भी थी. उन्ही मांगों में से एक मांग पूरी हुई. और ग्रामवासियों की वर्षों की कामना मंत्रीजी के मंत्रालय स्तर पर दखल से किरारी में परीक्षा केंद्र के रूप में साकार हुआ. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देव किरारी, गायत्री विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरभट्ठी, शासकीय हाई स्कूल चोरभट्ठी तथा अमृतलाल बाल संस्कार केंद्र चोरभट्ठी के ढाई सौ से अधिक बालक बालिकाओं को राहत मिलेगी. पहले ये दस की.मी. दूर अकलतरा में जाकर बोर्ड परीक्षा देते थे.
माँ. मंत्री रामविचार नेताम जी जन्म दिवस एक मार्च पर किरारी परीक्षा केंद्र का उद्घाटन ग्राम के ही प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक और समाज प्रमुख प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम ने माँ शारदा को पुष्पांजलि अर्पित कर की. अपने संक्षित उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विगत साठ के दशक में वे पांचवीं बोर्ड की परीक्षा ग्राम पकरिया (झूलन) में दिए थे. आज उन्हें गाँव किरारी, चोरभट्ठी और तरौद के विद्यार्थियो, गुरुजनों, और अभिभावकों के आकांक्षाओं अनुरूप दसवी-बारहवीं के परीक्षा केंद्र का शुभारम्भ करते हुए हर्ष और गर्व भी हो रहा है कि मंत्रीजी के सहयोग से उनके हाथों यह पुनीत कार्य हुआ. उन्होंने मंत्री जी का आभार मानते हुए उनके जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना की. इस कार्य में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्वनी भारद्वाज के सकारात्मक और सहयोगपूर्ण सहभागिता के लिए आभार प्रकट किया.
उन्होंने पुराने यादों को साझा करते हुए बताया कि पहले यहाँ पांचवी तक ही स्कूल हुआ करता था. उनके पिताजी स्व अमरनाथ श्याम, स्व. बाबूलाल कश्यप और स्व. घांसीराम साहू (तीनो तब पटवारी थे) ने “शारदा शिक्षण समिति किरारी” का गठन कर मिडिल स्कूल संचालित किया था. आज जो दिख रहा है उनके ही लगाये गए पेड़ों का ही फल है.
श्री महेश्वर कश्यप ने भविष्य में गाँव में शिक्षा के क्षेत्र में किये जानेवाले कार्यों का खाका खिंचा और मंत्रीजी के सदैव सहयोग की अपेक्षा के साथ जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु की कामना की. नव निर्वाचित सरपंच अशोक कश्यप ने मुख्य अतिथि से मंत्री महोदय को आशीर्वाद स्वरुप गाँव में बुलाने का आग्रह किया. अंत में प्राचार्य श्री शशिकांत दीवान ने आभार व्यक्त करते हुए शाला के गुणवत्ता उन्नयन के लिए मुख्य अतिथि सहित गाँव के समस्त संभ्रांतजनो की समय समय पर मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्ष की.
मुख्य अतिथि ने शाला परिसर में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का निरिक्षण किया और सराहना के साथ कुछ सुझाव भी दिए. प्राचार्य महोदय ने क्लरिकल स्टाफ की आवश्यकता बताई जिस पर मुख्य अतिधि ने सहयोग करने का वचन दिया.
नेशनल हाइवे पर अकलतरा मोड़ से एक कि.मी. दक्षिण में अकलतरा पामगढ़ रोड पर ग्राम तरोद और किरारी रोड के दोनो तरफ आमने सामने स्थित हैं. ज्ञात हो कि जग जाहिर अकलतरा गिट्टी अकलतरा से नहीं बल्कि ग्राम किरारी के खदानों से निकलता है. किरारी के खदानों से ही लाइम स्टोन रेमंड सीमेंट कारखाना आरसमेटा को जाता है. इस गाँव की एक और खासियत है … यह छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री मा. रामविचार नेताम की समधियाना गाँव होने का गौरव प्राप्त है.

