ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

महासिंह नेताम निर्विरोध उपसरपंच बने ग्राम पंचायत पोंड़ी (बिल्हा) जिला बिलासपुर में…

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

बिल्हा – बरतोरी रोड पर ग्राम बिटकुली से दो कि.मी. अन्दर ग्राम पोंड़ी पड़ता है. यह अनुसूचित जाति बहुल गाँव है. दुसरे नंबर पर गोंड़ समाज है. कुछ पिछड़े वर्ग के यादव, साहू और विश्वकर्मा समाज के लोग हैं. कुल जनसंख्या दो हजार के करीब है. कुल बारह वार्ड में से आठ वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए हैं जिसमें से चार गोंड समाज से हैं.
उप सरपंच पद पर महासिंह नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. वे सर्व आदिवासी समाज बिल्हा ब्लाक के युवा अध्यक्ष हैं. उनका स्वयं का गाँव में ही कम्प्यूटर सेवा केंद्र संचालित है. वे सभी वर्ग के युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों के शिक्षा, रोजगार एवं शासकीय योजनों से सम्बंधित मामलों में सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. यही गुण उन्हें निर्विरोध सेवा का अवसर दिया है.
सक्षम होते हुए भी विगत 26 फरवरी को क्षेत्र के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपना व्याह रचकर उन्होंने समाज के सामने अनुकरणीय मिशाल प्रस्तुत किया है. महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम ने सपत्निक एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष समय सिंह गोंड ने उनके अनुकरणीय कार्य के लिये तथा निर्विरोध उपसरपंच चुने जाने पर उन्हें शुभ कामनाएं देकर सम्मानित किया. साथ रहे जगदीश प्रसाद सिदार कार्यकारिणी सदस्य और बद्री प्रसाद खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज.
(रमेश चन्द्र श्याम)
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष