ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

ध्रुव गोंड़ समाज की जिला स्तरीय बैठक सामाजिक नियमावली के विरूद्ध कार्य करने वाले लोगों पर समाज सख्त

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

धमतरी:- मंगलवार को आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज का जिला स्तरीय बैठक आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज भवन में आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए। बैठक में माँ अंगारमोती के समुचित विकास एवं आने वाले चैत्र नवरात्रि के सम्बंध में विस्तृत चर्चा किया गया तथा समाज के पदाधिकारियों को नवरात्रि के सफल संचालन के लिए कार्यभार भी सौंपा गया। वही सामाजिक नियमावली का पालन नही करने वाले सामाजिक लोगों को सख्त हिदायत दिया गया है कि वे समाज के नियमानुसार कार्य करें। अन्यथा समाज नियमावली के तहत कार्यवाही करेगी। इनसे लिये समाज के लोगों को अपने अपने क्षेत्रों में सामाजिक नियमावली का पालन नही करने वालो का सूची तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा समाज ने गोंडी धर्म छोड़कर अन्य धर्मों में शामिल होने वाले लोगों का भी चिन्हाकित कर उन्हें सामाजिक रीति नीति से अवगत कराकर समझाइश दी जाएगी और उन्हें पुनः समाज शामिल किया जाएगा। ताकि गोंडी धर्म सरंक्षित हो सके। उपरोक्त बैठक में जिलाध्यक्ष माधव सिंह ध्रुव , संरक्षक जीवराखन मरई, शिवचरण नेताम,जयपाल सिंह ध्रुव,नारायण सिंह ध्रुव,चुन्नीलाल ध्रुव,सोमनाथ ध्रुव, हरिश्चंद्र नेताम,गणेश राम मरई,पुनूराम नेताम,सेवकराम ध्रुव,भानुराम नेताम,कृपाराम ध्रुव,परसादी राम चन्द्रवंशी,कोमल सिंह नेताम,काशीराम छेदैया,ठाकुर राम मंडावी ,मानसिंह ध्रुव ,अर्जुन सिंह कोर्राम,श्यामलाल ध्रुव ,संतोष ध्रुव ,गिरधारीलाल नागवंशी ,शिव नेताम,घनश्याम नेताम,ठाकुर राम नेताम,राधेश्याम नेताम,ललित ठाकुर ,शिवप्रसाद कोर्राम,कृष्णा नेताम,भिखम नेताम,नन्दा नेताम,गीता नेताम,शशि ध्रुव, अनिता ध्रुव,चन्द्रकला नेताम,ईश्वरी नेताम,चंद्रिका ध्रुव,राजेंद्र पडोटी,नीलू छैदेया,रामेश्वर,मरकाम,हर्ष मरकाम सहित बड़ी संख्या सामाजिकगण उपस्थित थे।