ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

आदिवासी समाज प्रमुखों ने किया कलेक्टर अविनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

धमतरी:-ध्रुव गोंड़ समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिले के नए कलेक्टर अविनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर का स्वागत परंपरागत तरीके से पीला चावल,पीला गमझा लगाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधीश ने समाज के लोगों को कहा कि वह तुरंत अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं। ताकि समय रहते उन समस्याओं का उचित निराकरण हो सके।

ध्रुव गोंड़ समाज के संरक्षक जीवराखन मरई ने कलेक्टर महोदय को अवगत कराया कि जिले में आदिवासी समाज के कृषि भूमि को गैर आदिवासी समाज के लोग बलातपूर्वक हड़प रहे है और अपनी बेनामी सम्पति बना रहे है। ऐसे मामलों पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही करें। वही आदिवासी भूमि के परमीशन पूर्व समाज को सूचित करने का निवेदन कलेक्टर महोदय से किया। जिस पर कलेक्टर ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष माधव सिंह ध्रुव , संरक्षक जीवराखन मरई, शिवचरण नेताम,जयपाल सिंह ध्रुव,नारायण सिंह ध्रुव,चुन्नीलाल ध्रुव,सोमनाथ ध्रुव, हरिश्चंद्र नेताम,गणेश राम मरई,पुनूराम नेताम,सेवकराम ध्रुव,भानुराम नेताम,कृपाराम ध्रुव,परसादी राम चन्द्रवंशी,कोमल सिंह नेताम,काशीराम छेदैया,ठाकुर राम मंडावी ,मानसिंह ध्रुव ,अर्जुन सिंह कोर्राम,श्यामलाल ध्रुव ,संतोष ध्रुव ,गिरधारीलाल नागवंशी ,शिव नेताम,घनश्याम नेताम,ठाकुर राम नेताम,राधेश्याम नेताम,ललित ठाकुर ,शिवप्रसाद कोर्राम,कृष्णा नेताम,भिखम नेताम,नन्दा नेताम,गीता नेताम,शशि ध्रुव, अनिता ध्रुव,चन्द्रकला नेताम,ईश्वरी नेताम,चंद्रिका ध्रुव,राजेंद्र पडोटी,नीलू छैदेया,रामेश्वर,मरकाम,हर्ष मरकाम सहित बड़ी संख्या सामाजिकगण उपस्थित थे।