ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

बिलासपुर और लोरमी के न्यायालय में मारी एक साथ पिचकारी … गोंडवाना युवा शक्ति ने करने आदिवासी जमीन की रखवारी

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा एवं आदिवासी स्टूडेंट यूनियन के संवेदन शील और संघर्षशील युवाओं ने पारंपरिक वर्षांत पर … फागुन तिहार के एक दिन पूर्व … आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के तहत बिलासपुर और लोरमी में एक साथ आपत्ति दर्ज की..
बिलासपुर में श्री लक्षमण सिंह पिता तिलकराम जाति गोंड़ निवासी भक्त कँवर राम गेट जरहाभाठा छात्रावास परिसर कालोनी बिलासपुर, तहसील एवं जिला बिलासपुर छ.ग. अपने स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि मौजा सरकंडा प.ह. नं ३२ तहसील एवं जिला बिलासपुर स्थित भूमि खसरा नं ७८/२२ रकबा १३०० वर्गफुट (तीन डिसमिल) भूमि को गैर आदिवासी क्रेता श्रीमती पूर्णिमा सिंह ठाकुर पिता संजय सिंह ठाकुर निवासी वेयर हॉउस रोड सिविल कोर्ट के पीछे बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर के पास बेचना चाहते हैं.
इस सम्बन्ध में श्री लक्ष्मण सिंह से आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के युवाशक्तियों ने जानकारी लेने भेंट की. बातचीत से पता चला कि लक्ष्मण सिंह पोरते जी ग्राम खैरा (चपोरा) के निवासी हैं और छत्तीसगढ़ शासन के सेव निवृत्त शासकीय कर्मचारी हैं, अभी बिलासपुर में ही रहते हैं. एक पुत्र हैं जो सिम्स बिलासपुर में कम्पूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत है बेटियों की शादी हो चुकी है. जमीन बेचने की कोई ज्ञात मज़बूरी नहीं है. अभियान के कार्यकर्ताओं ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यदि जमीन बेचना आवश्यक हो तो तयशुदा मूल्य पर समाज से ही खरीदार उपलब्ध कराया जाएगा.
लेकिन श्री लक्ष्मण सिंह का कहना था … ठाकुर हा घर के लइका बराबर ए अउ लईका के संगी ए… त उही ला जमीन बेचत हव… समाज के कार्यकारी अध्यक्ष ने अगली पेशी तक विचार विमर्श कर निर्णय लेने का आग्रह किया और कहा … घर के लईका बराबर ठाकुर ल जमीन देना उचित हे कि घर के लइका बर जमीन ल बचाना उचित हे… अगली पेशी तक आराम से सोचव…
लोरमी कोर्ट में प्रकाश मरकाम, दीप ध्रुव और साथियों ने कार्यकारी अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम की ओर से आपत्ति दर्ज किया. जहाँ झुनाराम ध्रुव पिता पिलुराम जाति गोंड़ निवासी ग्राम लोरमी, तहसील लोरमी जिला मुंगेली छ.ग. अपने स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि ग्राम लोरमी तहसील लोरमी जिला मुंगेली प.ह. नं 28 तहसील लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.. स्थित भूमि खसरा नं 273/8 रकबा 0.3120 हे. (७७ डिसमिल) भूमि को गैर आदिवासी क्रेता राहुल सिंह पिता ए.के.सिंह निवासी लोरमी तहसील लोरमी के पास बेचना चाहते हैं.
दोनों प्रकरण में ठाकुर लोग आदिवासी जमीन के पीछे पड़े हैं.
अभियान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के साथ रहे… समय सिंह गोंड जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद ध्रुव जिला कार्यकारी अग्यक्ष युवा प्र. अविनाश ध्रुव संगठन सचिव युवा प्र. जगदीश प्रसाद सिदार जिला कार्यकारिणी सदस्य, शिव चरण सिदार जिला कोषाध्यक्ष.

(रमेश चन्द्र श्याम)
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष