ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के पदाधिकारियों ने की …. सहायक आयुक्त आदिवासी कल्याण विभाग बिलासपुर से सौजन्य भेंट

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की. ज्ञात हो कि श्री सी. एल. जायसवाल सहायक आयुक्त (ट्राइबल वेलफेयर) बिलासपुर इस महीने सेवा निवृत्त हो रहे हैं.
विनोद ध्रुव कार्यकारी युवा जिला अध्यक्ष ने आदिवासी भूमि के गैरआदिवासीकरण को रोकने में उनके निजी विचार जाने. अविनाश ध्रुव संगठन सचिव ने बिलासपुर में आदिवासियों के जमीन हथियाने के विभिन्न हथकंडे गिनाये. शिव चरण जगत जिला कोश्ध्यक्ष ने संगठन द्वारा आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के तहत किये गए कार्यों के बारे में बताया. अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन (ASU) ने आदिवासी छात्रावास के समय समय पर समस्याओं के शिकायत पर त्वरित कार्यवाहियों के लिए आभार व्यक्त किया. और गर्मी के दिनों में छात्रावास में जल आपूर्ति में कमी की शिकायत भी की.श्री जायसवाल ने जिसके शिघ्र समाधान के वचन दिए.
प्रदेश कार्यकरी अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम ने उनसे पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली और जीवन के दूसरी पाली के सुखद शुरुआत की शुभकामनाएं दी. अपने कार्यकाल में आदिवासी संगठनो से सामंजस्य बनाते हुए उनके द्वारा समाज हित में शासकीय योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिय उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही सेवा निवृत्ति पश्चात सामाजिक क्षेत्र में काम करने का आव्हान किया.