नवनिर्वाचित आदिवासी जनप्रतिनिधियों का स्वागत-सम्मान एवं फागुन मिलन समारोह
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
दिनांक 23.03.2025, दिन-रविवार
समय – दोपहर 12 बजे से शुरु स्थान- सरगुजा कुटीर (विधायक कालोनी पुरैना) रायपुर छ.ग
अत्यंत हर्ष हो रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव में हजारों की संख्या में आदिवासी जन प्रतिनिधिगण, पंच, उपसरपंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, उपाध्यक्ष, अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं। इन सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत व सम्मान करने के साथ फागुन मिलन समारोह दिनांक 23 मार्च 2025 दिन रविवार समय दोपहर 12 बजे स्थान सरगुजा कुटीर (विधायक कालोनी, पुरैना) रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
आप सभी नवनिर्वाचित आदिवासी जन प्रतिनिधियों से सादर अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रायपुर कार्यक्रम में पहुंचकर आदिवासीयत, अस्मिता हक अधिकार के लिए एकजुटता के साथ जागरुक बनें। इस कार्यक्रम में पेसा कानून, वनाधिकार कानून, पांचवी अनुसूची के संदर्भ में विद्वता रखने वाले तिरूमाल अश्वनी कांगे जी आप सभी लोगों को आदिवासियों के हक अधिकार के संदर्भित मामले में आपके समक्ष अपना उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे।
