मोहन नगर थाना दुर्ग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत हुए दुष्कर्म की सी.बी.आई. / न्यायिक जांच किया जाय – रमेश यदु
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज मोहन नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर में गत दिनों छह वर्षीय बालिका का दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। उक्त पीड़ित परिवार एवं संपूर्ण समाज में आक्रोश व्याप्त है क्योंकि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया है वह व्यक्ति उस बच्ची का सगा चाचा है। परिवार वालों का कहना है कि यह संभव नहीं है और लाश किसी गाड़ी में मिली थी। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष जांच किया जाना उचित है।
अतः सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से मामले की गांभीरता को देखते हुए इस घटना की सी.बी.आई. या न्यायिक जांच कराकर दोषी व्यक्ति को फाँसी की सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा राशि प्रदान किया जाए।
आशा ही नहीं वरन् विश्वास है कि आप इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक तथा जन भावनाओं का सम्मान करने हेतु सी.बी.आई. / न्यायिक जांच कराने का आदेश प्रदान करेंगे।


