आम आदमी पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाई गयी अम्बेडकर जयंती
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*बाबासाहेब अम्बेडकर जी के सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांत हमारे प्रेरणा स्रोत-आम आदमी पार्टी*
रायपुर,14 अप्रैल 2025। आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर के प्रदेश कार्यालय में बाबासाहेब अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद रायपुर के घड़ी चौक स्थित भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया कि हमारी पार्टी ने डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के सिद्धांतों का हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद, डॉ. अंबेडकर को संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उन्होंने भारतीय संविधान को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी दस्तावेज के रूप में तैयार किया। संविधान में उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मूल आधार बनाया। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की ताकि उन्हें समान अवसर मिल सके। उनका यह कार्य भारत के सामाजिक ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया।
आज जब हम अम्बेडकर जयंती को मना रहे हैं, तो हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करें, शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएं, और भारत को एक सशक्त, समान और समावेशी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह,प्रदेश संयुक्त सचिव एम एम हैदरी, एस एन कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी,विजय लक्ष्मी तिवारी, कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय झा,एस टी विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जांगड़े, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान,महासचिव प्रदुमन शर्मा,कोषाध्यक्ष नवनीत नन्दे, सचिव महेश उपाध्याय, सोशल मिडिया प्रभारी सूर्य साहू,रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद,सचिव आर एस ठाकुर, कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, उपाध्यक्ष मो काशिफ, यूथ प्रदेश सचिव बलवंत सिँह,यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष टंडन जी,वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बिसेन, श्याम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*मिहिर कुर्मी*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
*8461830001*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

