ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

नगर पंचायत डभरा जिला सक्ती में बड़े धूमधाम से मनाया गया आंबेडकर जयंती

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

मानव मात्र के लिए स्वतंत्रता, समता, न्याय और भाईचारा के प्रखर पुरोधा, महामना भीमराव रामजी अम्बेडकर को 14 अप्रेल को नगर पंचयत डभरा, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़ में बड़े धूमधाम से आदरांजलि अर्पित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन सतनामी समाज डभरा के नेतृत्त्व में किया गया जिसमे आसपास के गावों के सर्व समाज के प्रमुख जन, युवा जन और महिलायें सम्मिलित हुए. अम्बेडकर चौक में बाबा साहब के मूर्ति को आतिशबाजी और बैड बाजे के साथ माल्यार्पण किया गया. मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती कमलेश जांगडे सांसद जांजगीर, अति विशिष्ठ अतिथि रहे श्री रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर. विशिष्ठ अतिथियों में प्रमुख रहे श्री पटेल सक्ती जिला पंचयत उपाध्यक्ष, श्री दीपक साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा, एवं सम्मानित पार्षद जन और विभिन्न समाज के सम्मानित समाज प्रमुख जन.
गोंड समाज की और से रमेश चन्द्र श्याम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.