22 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में इस दिन को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को अपनी धरती माता को बचाने को प्रयासों को आगे लाने के लिए मनाया जाता है।
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
इस वर्ष का मुख्य विषय हमारी शक्ति हमारा ग्रह रखा गया है। इस पृथ्वी दिवस पर हमें तपती हुई धरती को बचाने के लिए हमें नवीनीकरण ऊर्जा के उपयोग पर बल देना है।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल रायपुर के सहयोग से भारत माता आंग्ल माध्यम शाला बिलासपुर के ईको क्लब के छात्र छात्राओं द्वारा अर्थ डे का आयोजन रायपुर शहर में किया जा रहा है। इसके तहत 22 अप्रैल को फ्यूल फ्री डे का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों जागरूक करना है कि वो पृथ्वी दिवस के दिन अपने दैनिक जीवन में जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों का उपयोग न करे इस के साथ ही ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों को जरूर बंद करे, घरों में जब जरूरत न हो बिजली के उपकरणों का उपयोग न करे । साइकिल, पैदल, कार पुलिंग, कम्युनिटी ट्रांसपोर्ट, का उपयोग कर वातावरण मे कार्बन उत्सर्जन को रोकना है। शाला के प्राचार्य फादर सलीन पी के नेतृत्व में
ईको क्लब के बच्चे हर चौक चौराहों पर आम जनता को जागरूक रहे है। एक काम अपने पृथ्वी के नाम इस उद्देश्य को लेकर शहर के सभी नागरिकों तक पहुंच रहे है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रायपुर शहर के ईको क्लब के बच्चे भी भाग ले रहे है। आज शहीद संजय यादव हायर सेकंडरी स्कूल संजय नगर में ईको क्लब के सभी बच्चों ने फ्यूल फ्री डे मनाने के लिए शपथ लिया और सभी को इस महा अभियान में जुड़ने की अपील की।
फ्यूल फ्री डे अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना है जिससे हम अपनी धरती की रक्षा कर सके। उन्हें जागरूक करना है कि हम पेट्रोल, डीजल चलने वाली गाडियों और बिजली से चलने वाली उपकरणों का अत्यधिक उपयोग कर वातावरण में कार्बन उत्सर्जन कर रहे है। आवश्यकता अनुसार उनका उपयोग कर कार्बन उत्सर्जन की मात्रा को कर सकते है।
इस अवसर पर ईको क्लब के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Panu Halder
Eco Club Incharge
7415781776

