छत्तीसगढ़व्यापार

ऑपरेशन सिंदूर की वीरता को समर्पित “पराक्रम दिवस“ – छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की भारतीय सेना को सलामी – कैट*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा आज राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में “पराक्रम दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों पर की गई निर्णायक कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित था। सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर सेना के शौर्य, पराक्रम व राष्ट्रभक्ति को सलाम किया। पूरे माहौल में “भारतीय सेना जिंदाबाद” और “भारत सरकार जिंदाबाद” जैसे देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों की गूंज रही।

कार्यक्रम के माध्यम से 12 लाख व्यापारियों की ओर से यह संदेश दिया गया कि छत्तीसगढ़ का व्यापारी समाज आतंक के विरुद्ध देश की सरकार और सेना के हर कदम में साथ खड़ा है और रहेगा। इस अवसर पर जश्न स्वरूप 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया, जिसे जनसमूह ने बड़े उत्साह के साथ ग्रहण किया। इस आयोजन में कई व्यापारी संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और एक स्वर में भारतीय सेना के साहस की प्रशंसा की।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान एवं पीओके के कब्जे वाले में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जिसमें बडी़ संख्या में आंतकवादियों को मार गिराया गया। भारत सरकार ने आंतकवाद को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की सरजमीं पर आंतकवाद कतई बर्दाशत नहीं किया जायेगा। इस तरह के नापाक कायराना हरकतो का जवाब पाकिस्तान में घुसकर आंतकवादियों के खात्में के लिए भारतीय सेना तत्पर है।

इस अवसर कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, अजय अग्रवाल, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, जय नानवानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, कन्हैया गुप्ता, शंकर बजाज, टीनिवास रेडडी, उत्तम गोलछा, महेन्द्र बागरोडिया, जनक वाधवानी, राजेन्द्र खटवानी, अमर धिंगानी, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, परविन्द्रर सिंह, रतनदीप सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला, बी.एस. परिहार, प्रकाश माखीजा, भरत भूषण गुप्ता सहित व्यापारीगण।