नई पीढ़ी की नई सोच… शादी व्याह में क्षेत्रीयता और “राज” व्यवस्था की सीमा लांघने लगे….
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
विगत दिनों शहदी व्याह के दौर में समाज में दो उल्लेखनीय शादी हुई.
1 मई 2025 दिन गुरुवार को छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मरकाम निवासी ग्राम रलिया (जयराम नगर) जिला बिलासपुर के सुपुत्री शशि का व्याह सन्तुराम मरावी निवासी ग्राम धनेली (निपनिया) जिला बलौदा बाजार के सुपुत्र यश के साथ पारंपरिक रीति रिवाज के साथ ग्राम रलिया में संपन्न हुआ.
2 मई २०२५ को जिला अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा डॉ. के आर जगत निवासी पासीद (मंगला) के सुपुत्र तरुण का व्याह सुन्दर सिंह मरकाम निवासी ग्राम कछार (सेंदरी) बिलासपुर के सुपुत्री कविता के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ.
दोनों व्याह की खाशियत रही कि दोनों वर और दोनों कन्या पोस्ट ग्रेजुएट हैं. दोनों व्याह में क्षेत्रीयता और “राज” की सीमा को आपसी सामंजस्य से विनम्रता पूर्वक नकारा गया है. जो समाज के प्रगति के लिए स्वागतेय है. इससे समाज की बेटियां का समाज से बाहर पलायन कम होगा.
दोनों व्याह में परिजन और सगाजन नव दंपत्ति को आशीर्वाद देने अपने साधन और सुविधानुसार सम्मिलित हुए.
बिलासपुर से रमेशचंद्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिदार कार्यकारिणी सदस्य, शिवचरण जगत जिला कोषाध्यक्ष, घनश्याम खुशरो सचिव सीपत क्षेत्र, एवं अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक ASU दोनों व्याह में सम्मिलित हुए.
(रमेश चन्द्र श्याम)
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

