ग्रामीण विशेष

अनुसूचित जाति- जनजाति संयुक्त मोर्चा धमतरी के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में शामिल होंगे अजा-अजजा संवर्ग कर्मचारी एवं सामाजिक पदाधिकारी गण जिला धमतरी

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

संविधान की हीरक जयंती समारोह पर राजधानी रायपुर में 12 मई को परिचर्चा

संयुक्त मोर्चा धमतरी की बैठक में लिया गया निर्णय

*राजधानी में संविधान के हीरक जयंती वर्ष में समस्त छत्तीसगढ़ राज्य आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फेडेरेशन के नेतृत्व में राज्य स्तरीय परिचर्चा और आमसभा का आयोजन किया जाएगा। शहीद स्मारक भवन में 12 मई को संविधान हीरक जयंती समारोह रखा गया है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ अजाक्स, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संगठन, सोशल जस्टिस एंड लीगल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। जिसमें राज्यभर के अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रांतीय कार्यकारिणी सहित जिला, ब्लाक के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। इस सभा में प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, गोंड़ समाज, हलबा समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, गाड़ा समाज, महार समाज, रविदासी समाज, बौद्ध समाज शामिल होंगे। जिसमें प्रमोशन में आरक्षण लागू करने, अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय भर्ती लागू करने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों की बर्खास्तगी करने, अजा-अजजा संवर्ग के लिए ढाई लाख रूपए की सीमा बंधन को शिथिल करने, पेसा कानून का सही क्रियान्वयन करने ,आरक्षण अधिनियम 1994 का सही क्रियान्वयन करने सहित अपनी नौ सूत्रीय संवैधानिक अधिकारों की मांगों के संदर्भ में चर्चा परिचर्चा किया जाएगा एवं भविष्य में आंदोलन की रणनीति बनाई जावेगी। इस चर्चा परिचर्चा एवं आमसभा में धमतरी जिले से भी सैकड़ो की संख्या अजा-अजजा संवर्ग के कर्मचारी अधिकारी एवं सामाजिक गण शामिल होंगे। जिसके तैयारी के लिए आज दिनांक 11 मई को गोंडवाना भवन धमतरी में अनुसूचित जाति- जनजाति संयुक्त मोर्चा धमतरी की बैठक रखी गई थी। जिसमें प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष भाव सिंह डहरे, बौद्ध समाज जिला अध्यक्ष पालनहार मेश्राम, छ.ग.अजजा शासकीय सेवक विकास संघ जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम, सहित पदाधिकारी गण शामिल हुए। धमतरी जिला चूंकि नजदीकी जिला होने के कारण से समस्त विकासखंडों से अजजा शासकीय सेवक संघ ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं सामाजिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गण को प्रभारी नियुक्त कर दायित्व सौंपा गया एवं अधिक संख्या में अपने संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए रायपुर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील उपस्थित पदाधिकारि द्वारा की गई। इस अवसर पर अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के पदाधिकारी गण गौतम पोटाई, टीकम ध्रुव, टीकाराम कुंजाम, नाहर सिंह नेताम, आधार सिंह ध्रुव, कलाराम गंगेश, दिनेश नेताम, नान्हू राम कंवर, तथा सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि के रूप में रूपेंद्र बघेल, खेमचंद देशलहरे, दिनेश्वर बंजारे, शिवराम मरकाम आदि सम्मिलित थे। उक्त जानकारी गेवाराम नेताम जिलाध्यक्ष अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के द्वारा दिया गया।

अनुसूचित जाति- जनजाति संयुक्त मोर्चा जिला धमतरी