Sunday, October 25, 2026
छत्तीसगढ़ सरकारशिक्षा

पुलवामा शहीद के परिवार को MATS विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
रायपुर स्थित MATS विश्वविद्यालय ने राष्ट्र के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए एक वीर सैनिक के पुत्र को स्नातक शिक्षा के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान की है। विश्वविद्यालय ने छात्र की संपूर्ण शिक्षा अवधि के लिए सभी प्रकार की शुल्क को माफ कर दिया है। यह सराहनीय पहल हमारे शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग का प्रतीक है। यह निर्णय माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया जी की राष्ट्र सेवा और वीरों के प्रति गहन समर्पण को भी दर्शाता है।