बिलासपुर जिले के संयुक्त आदिवासी समाज ने कलेक्टर बिलासपुर से किया सौजन्य भेट… आदिवासियों के मुद्दों पर अलग बैठक की मांग…
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
बिलासपुर में नव पदस्थ जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल से जिले के आदिवासी समाज के सयुंक्त प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की और उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. कलेक्टर साहब ने नितांत सहजता आत्मीय भाव से बात किया. विशेष रूप से बच्चों के पढ़ाई के बारे में पूछा. अपने तरफ से उन्होंने अति पिछड़ी बईगा और बिरहोर जन जाति के उत्थान के लिए चलाये जा रहे स्पेशल ड्राइव की जानकारी भी दी.
आदिवासियों के मुद्दे को लेकर अलग से एक बैठक के लिए रमेश चन्द्र श्याम ने समय माँगा तो उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया और कहा कि तात्कालिक कोई मुद्दा हो तो बताएं.. इस पर श्री श्याम ने बताया कि अंकित ध्रुव द्वारा अपने 1.29 एकड़ खमतराई की भूमि को गैर आदिवासी ब्रिज कुमार साहू को विक्रय अनुमति के लिए आवेदन किया है. गोंडवाना महासभा की और से बेनामी संपत्ति की आशंका ब्यक्त करते हुए आपत्ति दर्ज किया गया है.प्रकरण तहसीलदार बिलासपुर के कोर्ट में जारी है. इस प्रकरण में ब्रिज कुमार साहू ने अपने गुर्गों के साथ श्री श्याम को उनके निवास में जाकर आपत्ति वापस लेने के लिए धमकाया है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दिया है. कलेक्टर साहब को लिखित आवेदन भी दिया गया.
जिले के संयुक्त आदिवासी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे सर्वश्री छेदीलाल नेताम अध्यक्ष गोंड समाज सीपत परिक्षेत्र, भूपेन्द्र सिंह मरकाम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बिल्हा ब्लाक, दीपक कुमार मरकाम समय सिंह गोंड कायकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा बिलासपुर, जगदीश प्रसाद सिदार, बिक्रम साय पैकरा प्रतिनिधि कँवर समाज,परमेश्वर कुमार बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष बिन्झवार समाज, सुखराम पलके प्रदेश संरक्षक बिंझवार समाज, बंशीलाल बिंझवार प्रदेश उपाध्यक्ष बिंझवार समाज, देव कुमार बिरको प्रदेश अध्यक्ष बिंझवार समाज (शा. कर्मचारी प्र) राजेन्द्र पालके बिलासपुर जिला अध्यक्ष बिंझवार समाज, माखनलाल नेताम, संरक्षक संवरा समाज, बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ASU, विनोद ध्रुव कायकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा (यु.प्र.), शिवचरण जगत जिला कोशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, घनश्याम खुशरो सचिव गोंड समाज सीपत परिक्षेत्र, अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा मस्तुरी क्षेत्र, लक्ष्मण सिंह पोर्ते, राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष, ममता गणेश यादव उपसरपंच ग्राम पंचायत मुरु (तखतपुर) गंगाराम साहू सहित कई सम्मानित जन.
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रमेश चन्द्र श्याम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा ने किया.

