बिलासपुर जिले के आदिवासी समाज ने सहायक आयुक्त (ट्राइबल) बिलासपुर से किया सौजन्य भेट
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
बिलासपुर में नव पदस्थ सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) आकांक्षा पटेल से जिले के आदिवासी समाज के सयुंक्त प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट किया और उन्हें पीला गमछा से सम्मानित किया. महोदया बिलकुल घरेलु वातावरण में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के एक एक व्यक्ति से परिचय पूछा ; और अपना परिचय भी प्रतिनिधि मंडल से साझा किया. वे श्याम जी के ससुराल के मितनहा परिवार से निकलीं. वे डभरा ब्लाक के ग्राम किरारी (कोटमी) के निवासी हैं. बता दें कि रायगढ़ –खरसिया क्षेत्र में गोंड सिदार और अघरिया पटेल लोग ही जमींदार / दीवान रहे हैं श्यामजी का शाला पूर्वी बाल्यकाल कोटमी में ही गुजरा है. महोदय के पिताजी सीपत कालेज में सहायक प्राध्यापक थे. वे इंजीनयरिंग बैक ग्राउंड से हैं और वे दो वर्ष बैंगलोर में MNC में काम कर चुकी हैं.
विभाग द्वारा जनजातियों के लिए कोटा / बेलगहना क्षेत्र में प्रधान मंत्री जनमन योजना के तहत चलाये जा रहे शिविर के बारे में जानकारी दी. उन्होंने ट्राइबल कम्युनिटी और विभाग के बीच परस्पर सहयोग और सामंजस्य की अपेक्षा की.
जिले के संयुक्त आदिवासी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे : सर्वश्री छेदीलाल नेताम अध्यक्ष गोंड समाज सीपत परिक्षेत्र, भूपेन्द्र सिंह मरकाम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बिल्हा ब्लाक, दीपक कुमार मरकाम समय सिंह गोंड कायकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा बिलासपुर, जगदीश प्रसाद सिदार, बिक्रम साय पैकरा प्रतिनिधि कँवर समाज,परमेश्वर कुमार बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष बिन्झवार समाज, सुखराम पलके प्रदेश संरक्षक बिंझवार समाज, बंशीलाल बिंझवार प्रदेश उपाध्यक्ष बिंझवार समाज, देव कुमार बिरको प्रदेश अध्यक्ष बिंझवार समाज (शा. कर्मचारी प्र) राजेन्द्र पालके बिलासपुर जिला अध्यक्ष बिंझवार समाज, माखनलाल नेताम, संरक्षक संवरा समाज, बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ASU, विनोद ध्रुव कायकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा (यु.प्र.), शिवचरण जगत जिला कोशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, घनश्याम खुशरो सचिव गोंड समाज सीपत परिक्षेत्र, अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा मस्तुरी क्षेत्र,
लक्ष्मण सिंह पोर्ते,राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष, ममता गणेश यादव उपसरपंच ग्राम पंचायत मुरु (तखतपुर) गंगाराम साहू सहित कई सम्मानित जन.
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रमेश चन्द्र श्याम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा ने किया.
रमेशचंद्र श्याम

