ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

सर्व अनुसूचित जाति- जनजाति संयुक्त मोर्चा जिला धमतरी की आवश्यक बैठक संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
धमतरी में प्रथम महिला शिक्षिका की जीवनी पर आधारित फूले पिक्चर लगाने का लिया गया निर्णय

*एससी एसटी संयुक्त फोरम के माध्यम से 11 जून के महा आंदोलन, धरना प्रदर्शन में जिले के आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक गण होंगे शामिल**अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में दिनांक 30 /05/ 2025 दिन – शुक्रवार डॉ. अंबेडकर मंगल भवन दानी टोला में अत्यंत आवश्यक बैठक सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष भावसिंह डहरे, बौद्ध समाज जिला अध्यक्ष पालनहार मेश्राम, अजजा शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम, सर्वआदिवासी समाज कार्यकारी अध्यक्ष महेश रावटे की उपस्थिति में आयोजित किया गया।जिसमें*
*महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।* *जिसमें प्रमुख रूप से देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर आधारित फूले पिक्चर का प्रदर्शन धमतरी जिले में भी अनुसूचित जाति- जनजाति संवर्ग के लोगों के लिए आगामी 14 जून को करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसके लिए रणनीति बनाकर आगे सूचना का प्रसारण किया जावेगा। इसी प्रकार दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा आगामी 11 जून को छत्तीसगढ़ राज्य आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के बैनर तले अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग के लिए किए जाने वाले एक दिवासीय महा धरना महा आंदोलन प्रदर्शन में धमतरी जिले की सहभागिता एवं उपस्थिति हेतु विशेष कार्य योजना तैयारी संबंधी आवश्यक चर्चा किया गया एवं कार्य योजना बनाया। जिसमें प्रमुख रूप से जिले में एवं तहसील, विकासखंड स्तर पर स्थित कार्यालयों में कार्यरत अनुसूचित जाति- जनजाति संवर्ग के अधिकारी कर्मचारियों तक प्रत्यक्ष रूप में पहुंचकर पांपलेट का वितरण एवं सहयोग राशि प्राप्त करने तथा जिले में स्थित अनुसूचित जाति -जनजाति संवर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों तथा पदाधिकारी से संपर्क कर उन तक पांपलेट का वितरण करना तथा उनके द्वारा सामाजिक बैठक आहूत कर सामाजिक लोगों को अधिक से अधिक इस महा आंदोलन धरना प्रदर्शन में उपस्थित होने के लिए कार्य योजना बनाकर अपील की जावेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दौलत राम ध्रुव, कृष्णा मरकाम, टीकम सिंह ध्रुव, कलाराम गंगेश, नरेश गावरे, ढालूराम ध्रुव, घनश्याम नेताम, रूपेंद्र बघेल, दीपक सहारे, राकेश वैद्य, दीपक वैद्य रामटेके जी, नंदेश्वर जी सहित कर्मचारी अधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित थे।*

*अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा, धमतरी*