शिक्षक साझा मंच ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विसंगति पूर्ण सूची एवं विभिन्न त्रुटियों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
शिक्षक साझा मंच जिला धमतरी द्वारा जिला संचालक गण डॉ भूषण लाल चंद्राकार, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलत राम ध्रुव के नेतृत्व में एवं प्रांतीय सहसंचालक ममता खालसा, सविता छाटा की विशेष उपस्थिति में धमतरी जिले में युक्तियुक्त कारण प्रक्रिया के तहत विभिन्न प्रकार की विसंगतियों एवं त्रुटियां होने के बावजूद उसका निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों के ऊपर कारवाई करने की मांग को लेकर जिलाधीश धमतरी को ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारी ने आगे बताया कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया 2025 अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी के द्वारा जारी अतिशेष सूची, अतिशेष सूची में दावा आपत्ति के लिए समय नहीं दिया गया, प्रदर्शित संस्थाओं की रिक्त सूची समय पूर्व जारी नहीं की गई, जिले में कालखंड आधारित सूची कुछ ही विद्यालयों में जारी की गई है तथाजिले के समस्त हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों में लागू नहीं किया गया, समस्त रिक्त पदों की सूची जारी नहीं की गई, वरिष्ठ को कनिष्ठ करने, दिव्यांग को सूची में शामिल करने, स्थानांतरित शिक्षकों का नाम शामिल करने, संलग्न शिक्षकों को शाला में पदस्थ बताने, काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अपने चहेतों को लाभ देने के लिए रिक्त पदों को हाइड कर काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उनको प्रदर्शित करने, विभिन्न आवश्यकता वाले विद्यालयों में रिक्त पदों की जानकारी को भी प्रदर्शित नहीं करने, वर्तमान माह एवं एक दो माह में सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को भी अतिशेष सूची में शामिल करने, रातों-रात दिव्यांग सर्टिफिकेट बनकर जमा करने वालों को लाभ पहुंचाने, ई संवर्ग के संविलियन प्राप्त व्याख्याता को टी संवर्ग के अतिशेष सूची में शामिल करने, सेजस स्कूल को भी अतिशेष सूची में शामिल करने जबकि उनके लिए स्पष्ट रूप से मनाही की गई है। जैसे विभिन्न बिंदुओं में गंभीर त्रुटियां एवं विसंगति होने के बावजूद भी शिक्षक साझा मंच धमतरी के द्वारा उक्त बिंदुओं को निराकरण के लिए विभिन्न स्तर पर ज्ञापन निरंतर रूप से सौंप कर सुधार कर काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाने की मांग की गई थी परंतु जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस मांग की अनदेखी कर अपने अनुसार से काउंसलिंग की प्रक्रिया की गई है, जिसमें शासन के निर्देशों की अवहेलना हुई है। अतः शासन के स्पष्ट आदेश निर्देशों के बावजूद विभिन्न प्रकार की त्रुटियां युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया तथा काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान की गई है जिसमें जिम्मेदार जिला स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारी गण एवं विकासखंड स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारी गण के ऊपर शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही करने की मांग शिक्षक सांझा मंच धमतरी की ओर से की गई है।
इस अवसर पर शिक्षक साझा मंच धमतरी के जिला पदाधिकारी गण डॉ आशीष नायक कैलाश प्रसाद साहू राजेश यादव परविंदर कौर गिल तुनेश्वरी साहू हितेश साहू शोभा गुप्ता धमतरी ब्लॉक संचालक गेवाराम नेम उपसंचालक हरीश साहू, दीपक सहारे देवेंद्र भारद्वाज केपी साहू दीपेंद्र साहू कांति भारद्वाज नारद देवांगन रूपेश साहू दुलारी गंजीर चंद्रहास सिन्हा गौतम पोटाई टीकम ध्रुव पदाधिकारी एवं शिक्षक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
*समस्त जिला संचालक गण* *शिक्षक साझा मंच जिला धमतरी*

