छत्तीसगढ़

11 जून को प्रदेशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने अजा-अजजा संयुक्त मोर्चा धमतरी का धुआंधार प्रचार जारी

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

हजारों की संख्या में धमतरी से होंगे अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आंदोलन में शामिल

सर्व अनुसूचित जाति -जनजाति संयुक्त मोर्चा धमतरी के जिला संयोजक जीवरखन लाल मरई जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, जिला संयोजक भाव सिंह डहरे जिला अध्यक्ष सतनामी समाज, जिला संयोजक पालनहार मेश्राम जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा, गेवाराम नेताम जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षित संवर्ग के चार प्रमुख कर्मचारी संगठन छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कमर्चारी संघ अजाक्स, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ, सोशल जस्टिस एंड लीगल फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त फोरम छत्तीसगढ़ राज्य आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन तथा सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना गोंड़ महासभा, हल्बा समाज, कंवर समाज, प्रगतिशील सतनामी समाज, संवरा समाज, उरांव समाज, नगारची समाज, बौद्ध सहित आरक्षित सामाजिक संगठनो के संयुक्त तत्त्वावधान में एससी- एसटी के संवैधानिक अधिकार यथा पदोन्नति में आरक्षण, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण, आरक्षित वर्गों के लिए छात्रवृत्ति में 2.50 लाख की आय सीमा को समाप्त करने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों पर कार्रलाई किये जाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरलीकरण किये जाने, पेसा कानून लागू करने,
लोक सेवा (अजा/अजजा, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण) अधिनियम 1994 के प्रावधानो को शत-प्रतिशत लागू किये जाने, बैकलॉग की पूर्ति हेतु विशेष भर्ती अभियान चलाये जाने सहित अन्य अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर 11 जून को प्रातः 10 बजे से तूता धरना स्थल नवा रायपुर में राज्यव्यापी विशाल धरना-प्रदर्शन आंदोलन आयोजित किया गया है।
इस आंदोलन को सफल बनाने तथा अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारियों तथा सामाजिक लोगों को प्रेरित करने हेतु धमतरी जिले में जोर-जोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसके तहत धमतरी तहसील भखारा तहसील, कुरुद तहसील, मगरलोड तहसील, नगरी तहसील, बेलरगांव तहसील, कुकरेल तहसील क्षेत्र में आरक्षित वर्ग के समस्त सामाजिक संगठनों, इकाइयों तथा आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों अधिकारियों की संयुक्त बैठक निरंतर की जा रही है। बैठक में 10 संवैधानिक मुद्दों को विस्तार पूर्वक अवगत करके पोस्टर पांपलेट वितरण कर अधिक संख्या में उपस्थिति के लिए वाहन व्यवस्था, सहयोग राशि की व्यवस्था निरंतर रूप से की जा रही है। जिला मुख्यालय विभिन्न विकासखंड मुख्यालयों तहसील मुख्यालयों के कार्यालय में भी अधिकारियों कर्मचारियों से सतत संपर्क कर आंदोलन में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए धमतरी जिले से महेश रावटे, माधव सिंह ठाकुर, काशी कंवर, विश्राम दाऊ, पोखन कंवर, जयपाल ठाकुर, श्यामलाल नेताम, शिव नेताम, उमेश देव, होमन कतलाम, सुरेंद्र ध्रुव, ललित ठाकुर, ठाकुर राम नेताम, उदय नेताम, देवनाथ नगारची,एच आर ध्रुव, वीएस सिदार, सुजाता ध्रुव,अंजना नेताम, एमडी पैकरा, मदन ध्रुव, स्कंद ध्रुव, सुरेश ध्रुव, रोहित दीवान, भूपेंद्र ठाकुर, ईश्वर नेताम, राहुल नेताम, दौलत ध्रुव, गौतम पोटाई, टीकाराम कुंजाम, कलाराम गंगेश, नरेश गावरे, हर्ष कुमार हेमंत ध्रुव, खिलेंद्र पडोटी, वेद प्रकाश ध्रुव, संतोष कुंजाम, कृष्णा मरकाम, आधार ध्रुव, रूपेंद्र बघेल,राकेश वैद्य, दीपक सहारे आदि जुटे हुए हैं।