जनचक्र सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त पहल केहलूर हिमकल्प फाउंडेशन की प्रस्तुति
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
समाज में व्याप्त अनदेखे, संवेदनशील और ज्वलंत मुद्दों को प्रकाश में लाने तथा उनके समाधान हेतु जनसहभागिता और सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में “जनचक्र” एक अभिनव प्रयास के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह एक वृत्तचित्र-श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य समस्याओं की तह तक जाकर उनके कारणों और प्रभावों का विश्लेषण करना तथा संभावित समाधान समाज के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।
“जनचक्र” का प्रथम संस्करण विशेष रूप से समाज में नशे की बढ़ती गंभीर समस्या पर केंद्रित है। यह अंक नशे की भयावहता, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों, तथा इससे निपटने के लिए सरकार एवं समाज द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रभावशाली रूप में दर्शाता है।
हाल ही में बिलासपुर के माननीय जिलाधीश श्री राहुल कुमार द्वारा “जनचक्र” के पोस्टर का विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने इसे एक सराहनीय एवं समयानुकूल सामाजिक पहल बताते हुए इसकी प्रशंसा की।
इस पहल की परिकल्पना अनिल ठाकुर (संस्थापक, केहलूर हिमकल्प फाउंडेशन) ने की है, निर्देशन संजीव सोनी (ब्यूरो प्रमुख, ईरोस टाइम्स) द्वारा किया गया है। कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार (सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी, बिलासपुर) तथा मोनिका शर्मा (सी.ओ.ओ., रेनबो हॉस्पिटल) द्वारा किया गया है। सिनेमैटोग्राफर विवेक गर्ग ने संवेदनशील विषय को सशक्त चित्रों में पिरोया है।

