छत्तीसगढ़शिक्षा

शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय काउंसलिंग समिति की बैठक जिला सीओ की अध्यक्षता में संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
शिक्षक साझा मंच ने विभिन्न विसंगतियां एवं गंभीर त्रुटियां को मजबूती से रखा
तत्काल निराकरण करने की की गई प्रमुखता से मांग

धमतरी जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत विसंगति पूर्ण अतिशेष सूची, जारी अतिशेष सूची में किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति करने के लिए समय प्रदान नहीं करने संबंधित, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी में धमतरी विकासखंड के कुछ ही स्कूलों को कालखंड आधारित छूट प्रदान किया गया जबकि अन्य विद्यालयों एवं अन्य ब्लॉक में इस प्रकार का कोई छूट प्रदान नहीं किया गया, कनिष्ठ को वरिष्ठ करने संबंधित, दिव्यांग शिक्षक को भी सूची में शामिल कर लिया गया है, सूची में स्थानांतरण शिक्षक को वरिष्ठता प्रदान कर दिया गया है, स्थानांतरित शिक्षक को भी अतिशेष सूची में नाम शामिल करने, रातों-रात दिव्यांग सर्टिफिकेट जमा करने वालों को छूट प्रदान करने संबंधित, नगरी क्षेत्र के टी संवर्ग के शिक्षकों को पद रिक्त रहने के बाद में भी अतिशेष संभाग स्तर पर कर दिए जाने संबंधित, न्यायालय प्रकरण संबंधित, संलग्न शिक्षकों को भी मूल शाला मान लिया गया है, काउंसलिंग प्रक्रिया काउंसलिंग के पश्चात पदस्थापना आदेश निरस्त कर अन्य शिक्षकों को संस्था में पदस्थ कर दिया गया एवं पूर्व शिक्षक को संभाग स्तरीय काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया, सेजेस स्कूल प्रकरण, ई संवर्ग के संविलियन प्राप्त व्याख्याता को टी संवर्ग की सूची में शामिल कर दिया गया है सहित विभिन्न गंभीर विसंगतियों पर शिक्षक साझा मंच जिला धमतरी के द्वारा जिलाधीश धमतरी से जिला संचालक डॉ. भूषण लाल चंद्राकार के द्वारा टेलिफोनिक चर्चा कर संगठन के साथ डेलिगेशन हेतु समय चाहा गया था। जिसके तारतम्य में दिनांक 9 जून को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में जिला सीईओ मैडम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी सहित समस्त विकासखंड के शिक्षा अधिकारी का सहायक संचालक तथा विशेष रूप से जिला पंचायत धमतरी के माननीय अध्यक्ष की उपस्थिति में शिक्षक साझा मंच धमतरी के समस्त पदाधिकारी गण एवं अन्य संगठन पदाधिकारी गण की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी द्वारा जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जो त्रुटियां की गई है उसको बहुत ही प्रमुखता से रखकर जवाब तलब किया गया। जिस विषय पर जिला सीईओ मैडम ने अधिकारियों से भी अपना स्पष्टीकरण बैठक के दरमियान लिया गया। शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारियों ने प्रमुखता से अपनी मांग को रखा एवं मांग किया कि जिले के शिक्षक संवर्ग जिले के भीतर रहने चाहिए। संभाग स्तर से काउंसलिंग के पश्चात विभाग द्वारा 10 तारीख को जॉइनिंग के लिए दबाव बनाया गया है अतः उनकी समस्याओं का निराकरण तत्काल होना चाहिए। जितने भी प्रकार के अभ्यावेदन प्रभावित शिक्षक संवर्ग के द्वारा दिया गया है उन सब का परीक्षण कर निराकरण करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। अधिकारियों ने 9 तारीख की रात अथवा 10 तारीख की सुबह तक के लिए उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन प्राप्त कर एवं शासन के युक्तियुक्त कारण दिशा निर्देश के अनुरूप कार्यवाही कर जानकारी प्रदान करने की बात कही। इस दौरान जिला संचालक डॉ. भूषण लाल चंद्राकार, अमित महोबे, दिनेश पांडे,दौलत राम ध्रुव, प्रांतीय पदाधिकारी गण शैलेंद्र पारीक, सविता छाटा, हरीश सिन्हा, ब्लॉक संचालकगण गेवाराम नेताम, दिनेश साहू,शैलेंद्र कौशल, रमेश यादव, वरुण साहू, लुकेश साहू, पदाधिकारीगण शेषनारायण गजेंद्र, टीकम सिंन्हा, दिनेश सोनकर, योगेश लूनिया, जसपाल खनूजा सहित पदाधिकारी गण एवं प्रभावित शिक्षक गण उपस्थित थे।
*समस्त जिला संचालक गण* *शिक्षक साझा मंच जिला धमतरी*