ताबड़ तोड़ आपत्ति दर्ज करने से आदिवासी जमीन लुटेरों का नया हथकंडा….पेशी के एक दिन पहेल करा रहे इश्तिहार प्रकाशन … प्रशासन संज्ञान में ले
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओं द्वरा ताबड तोड आपत्ति दर्ज करने से आदिवासी जमीन के लुटेरों में हडकंप मचा हुआ है. नियम कानून को भी ताक पर रखते हुए दावा आपत्ति के लिए निर्धारित तिथि के एक दिन पहले अख़बार में इश्तिहार प्रकाशित करवाया जा रहा है. ताकि कोई आपत्ति दर्ज न कर सके और बिना आपत्ति के आदिवासी जमीन को गैर आदिवासी को विक्रय अनुमति आसानी से मिल सके. इस खेल में प्रशासनिक मिली भगत होने से इंकार नहीं किया जा सकता.
इससे दो दिन पहले मोह्तराई के 2.78 एकड़ आदिवासी भूमि को गैर आदिवासी को विक्रय अनुमति के प्रकरण में पांच जून को इश्तिहार प्रकाशित हुआ था और छः जून को आपत्ति दर्ज करने का तिथि निर्धारित था. यह आदिवासी जमीन लुटाने का नया हथकंडा है.
इस प्रकरण में छः जून को इश्तिहार प्रकशित हुआ था और 9 जून को आपत्ति दर्ज करना था. बीच 7 और 8 जून अवकाश था. हालाँकि इश्तिहार सम्बंधित तहसीलदार से 26 मई को हस्ताक्षिरत हो गया था.
आवेदक राजाराम बिरको पिता स्व. संतराम बिरको निवासी ग्राम हिर्री तहसील बिल्हा द्वारा अपने स्वामित्व और आधिपत्य की मौजा हिर्री प.ह.न. 12 तहसील बिल्हा स्थित खसरा नं 37/7 265, 268, 513, 514, 520, 525, 559, 575/2, रकबा क्रमशः, 0.061, 0.069, 0.053, 0.142, 0.178, 0.117, 0.049, 0.085, 0.0080, हे. कुल खसरा नं. 9, कुल रकबा 0.7620 हे. = 1.89 एकड़ भूमि को गैर आदिवासी क्रेता गौरव यादव पिता बरातु यादव निवासी हिर्री के पास विक्रय की अनुमति दिए जाने हेतु आवेदन किया गया है।
चूँकि आवेदक राजाराम बिरको बिंझवार समाज से है तो आदिवासी जमीन बचाओ के कार्यकर्ताओं ने बिंझवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमेश्वर कुमार बिंझवार से जानकारी के लिए संपर्क किया. उनसे ज्ञात हुआ कि राजाराम बिरको उनके ही गांव बरदूला (तखतपुर) का निवासी है लेकिन अभी गाँव हिर्री (बिल्हा ) में रहता और जमीन खरीदवाने बेचवाने का काम करता है. गाँव हिर्री के गोंड समाज के चक अध्यक्ष से सपर्क किया गया. उनसे ये खुलासा हुआ कि आवेदक राजाराम बिरको और क्रेता गौरव यादव दोनों मित्र हैं और यादव जी ने उक्त जमीन गोंड किसान से बिरको के नाम पर ख़रीदा है और अपने नाम करण चाहता है. दोनों मित्र किसी सेठ को पेट्रोल पम्प के लिए जमीन दिलाने पेंड्रा गए हुए है…
सारी स्थिति स्पष्ट हो गई.. यह बेनामी लेनदेन का मामला है. राजाराम बेनामीदार और गौरव यादव लाभार्थी स्वामी (बेनिफिशिअरी ओनर) है.
बेनामी संपत्ति की आशंका पर सवाल खड़े करते हुए न्यायलय में छत्तीगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा की ओर से गैरआदिवासी को आदिवासी जमीन विक्रय अनुमति देने पर आपत्ति दर्ज किया गया.
इस अभियान में रमेशचंद्र श्याम के साथ रहे सर्वश्री भूपेन्द्र सिंह मरकाम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बिल्हा परिक्षेत्र, अनिल मरावी जिला सचिव, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन, विनोद मरावी कार्यकारी अध्यक्ष बिल्हा परिक्षेत्र,, ,विश्राम छेदैहा संगठन मंत्री,चन्द्र प्रकाश नेताम, दुर्गेश उइके, रामकला मरावी, सुकालू मरकाम सचिव कंगला मांझी सरका, संतोशु मरकाम, देवलाल मरकाम, राहुल मरावी,

