रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इलैगंस द्वारा 14 जून 25 को “उड़ान” (प्रतिभा सम्मान समारोह) का आयोजन किया गया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज बोर्ड परीक्षा में 90% एवम् ९० % से अधिक अंकों से उत्तीर्ण एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में तकरीबन ७० मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।* *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डाक्टर वर्णिका शर्मा प्रेसिडेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग उपस्थित थी, जिनके करकमलों द्वारा ये सम्मान बच्चों को दिया गया।
क्लब की वर्ष २०२५/२६ की अध्यक्ष रॉट नीरू अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा की प्रतिभाशाली बच्चे समाज और देश का नाम रोशन करेंगे
*क्लब फाउंडर एवं वर्ष २०२४- २५ अध्यक्ष रोट मनीषा अग्रवाल सभी बच्चों को बधाईयां दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की और कहा कि बच्चे आगे भी भविष्य में इसी तरह ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।
*प्रोग्राम की चेयरपर्सन नूपुर अग्रवाल ने बताया कि क्लब आगे भी इसी प्रकार की बच्चों को प्रोत्साहित करने की गतिविधियां करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है। क्लब के अन्य सदस्य रॉट तनुश्री अग्रवाल, नेहा बंसल ,राखी अग्रवाल आदि शामिल होकर प्रोग्राम को सफल बनाया*

