युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में अनियमितता एवं की गई लापरवाही पर कार्यवाही करने शिक्षक साझा मंच ने आयुक्त और संयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
शिक्षक साझा मंच जिला शाखा धमतरी द्वारा जिला संचालक डॉ. भूषण लाल चंद्राकार, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलत राम ध्रुव के नेतृत्व में महादेव कावरे आयुक्त रायपुर संभाग तथा राकेश पांडे संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग रायपुर संभाग को युक्तियुक्त करण प्रक्रिया में धमतरी जिले में अनियमित एवं गड़बड़ियां करने वाले जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों पर कार्यवाही करने का ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने आगे चर्चा में बताया कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत धमतरी जिले में भी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जिला शिक्षा विभाग के द्वारा की गई। जिसमें अतिशेष सूची जारी करने, दावा आपत्ति का अवसर प्रदान नहीं करने, रिक्त पद दर्शाने में पारदर्शिता का अभाव होने, समस्त रिक्त पदों को नहीं दर्शाने, सिर्फ धमतरी विकासखंड में ही कुछ ही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में चार कालखंड के आधार पर युक्तियुक्तकरण के तहत नियमों में छूट प्रदान करने, शेष अन्य विकासखंडों में इस नियम का पालन नहीं करने, कनिष्ठ को वरिष्ठ बना देने, स्थानांतरित शिक्षक को संस्था में ही पदस्थ दर्शाने, संलग्न शिक्षक को भी संस्था में पदस्थ दर्शाने, दिव्यांग शिक्षक को अतिशेष सूची में शामिल करने, रातों-रात दिव्यांग सर्टिफिकेट जमा करने वालों को उपकृत करने, दर्ज संख्या का पर्याप्त अनुपात होने के बाद में भी शिक्षक वर्ग को अतिशेष की सूची में शामिल करने, सेजेस स्कूल को अतिशेष सूची में शामिल करने, इग्नाइट अंग्रेजी माध्यम स्कूल को भी सूची में शामिल करने, गणित एवं विज्ञान शिक्षक संवर्ग के काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अनियमितता बरतने सहित बहुत सारे विसंगतियों एवं त्रुटियों को संज्ञान में लाकर तथा निराकरण करने स्थानीय स्तर पर कलेक्टर धमतरी को ज्ञापन सौंपा गया था एवं अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई थी जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधीश धमतरी ने जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में एवं जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय की उपस्थिति में दिनांक 9 जून को शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधियों के साथ में विभिन्न मुद्दों पर बैठक किया गया एवं कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। जिसके परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 10 जून को एक पत्र जारी कर संभाग स्तर पर धमतरी जिले से शिक्षक संवर्ग एवं व्याख्याता संवर्ग को अतिशेष के रूप में भेजे गए शिक्षक एवं व्याख्याता संवर्ग को धमतरी जिले में ही पदांकन करने की मांग के लिए पत्र प्रेषित किया गया था परंतु 12 जून को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा संयुक्त संचालक कार्यालय को प्रेषित किए गए अपने पत्र को ही निरस्त करने संबंधी पत्र बिना किसी ठोस कारण के प्रेषित किया गया जिस पर भी संगठन के द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज की गई है। शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि धमतरी जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत विभिन्न बिंदुओं में विसंगतियां, त्रुटियां एवं लापरवाही तथा अनियमितता अधिकारियों के द्वारा बरती गई है जिस पर जिला कलेक्टर से लेकर संयुक्त संचालक कार्यालय रायपुर एवं आयुक्त कार्यालय रायपुर तथा शिक्षा सचिव मंत्रालय रायपुर एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को भी पूरे तथ्य, साक्ष्य एवं सबूत के ज्ञापन प्रेषित कर इस प्रकार से गड़बड़ियां करने वाले अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग शिक्षक साझा मंच धमतरी के द्वारा की गई है। इस अवसर पर शिक्षक साझा मंच के प्रदेश उपसंचालक देवनाथ साहू, शैलेंद्र पारीक, हरीश सिन्हा, सहित जिला पदाधिकारी गण नंदकुमार साहू, रामदयाल साहू, शेषनारायण गजेंद्र, देवेश साहू, रवि शंकर साहू, वीरेंद्र साहू, थानेश्वर साहू, कमल राम साहू, दीपक सहारे चेतन लाल साहू, योगेश लुनिया, धर्मेंद्र साहू, चंद्रशेखर साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संवर्ग गण उपस्थित थे।
डॉ भूषण लाल चंद्राकार अमित महोबे दिनेश पांडे
दौलत राम ध्रुव जिला संचालक शिक्षक साझा मंच धमतरी

