Thursday, July 23, 2026
Latest:
ग्रामीण विशेष

शिव गोविद मरकाम के अधिवार्षिकी पर आयोजित सम्मान समारोह में गोंड़ समाज के दिग्गज पहुंचे ग्राम लटिया अकलतरा

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

ग्राम लटिया (अकलतरा) के शिव गोविन्द मरकाम 31 मई 2025 को अपर कलेक्टर के पद से उमरिया मध्य प्रदेश से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनके सम्मान में ग्राम लटिया में रविवार 22 मई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. वे अविभाजित मध्य प्रदेश में राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा पास कर म.प्र. सिविल सेवा के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपर कलेक्टर पद तक पहुंचे थे. म.प्र. से अलग छत्तीसगढ़ बनते समय वे स्वेच्छा से म.प्र. केडर चुने थे. वे राज्य सिविल सेवा ज्वाइन करने पूर्व NTPC कोरबा में सेवारत थे. NTPC जमानीपाली के गोंड समाज के सक्रीय कार्यकर्ता थे.
उनके दो पुत्र हैं बड़े पुत्र डॉ. ओमप्रकाश दिल्ली में रहकर UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. छोटा पुत्र मनोज छत्तीसगढ़ प्रशासन के ग्रामीण अभियान्त्रिकी विभाग में इंजीनयर के पद पर बगीचा जिला जशपुर में कार्यरत हैं.
सम्मान समारोह में NTPC के पुराने साथी रमेशचन्द्र श्याम, समयसिंह गोंड कोमल सिंह ठाकुर, जगदीश प्रसाद सिदार, गणेशराम सिदार, हेम नारायण गोंड जनक ध्रुव आदि उपस्थित थे. अम्मनित सगाजनो में सर्वश्री खेम सिंह मरावी, जयंती मार्को, डॉ. सी.पी. सिंह, मुनिलाल मरावी और हर कुमार सिंह उइके आदि प्रमुख लोग थे.
रमेशचंद्र श्याम