प्राचार्यों पर फूटा बोर्ड परीक्षा के घटिया रिजल्ट का ठीकरा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
प्राचार्य गिना रहे हैं धरातली समस्या
कार्रवाई के खिलाफ प्राचार्य मंच करेगा धरना प्रदर्शन
शासकीय स्कूलों में अपेक्षित परिणाम नहीं आने पर संस्था प्रमुख के सिर ठीकरा फोड़े जाने पर प्राचार्य मंच ने अब अपनी समस्या गिनाई है। धरातली समस्या के निदान के लिए 10 बिन्दुओं का ज्ञापन जिलाधीश के नाम सौंपा।
प्राचार्य मंच के जिलाध्यक्ष टीआर नागवंशी, सचिव गेवाराम सहित स्कूल संस्था प्रमुखों ने कहा है कि विगत वर्षों से मिशन अव्वल
नामक कार्यक्रम बोर्ड परीक्षा का परिणाम सुधारने के लिए चलाया जा रहा है। इससे परीक्षा तथा आनलाइन प्रविष्टि में अनावश्यक समय नष्ट होता है। मासिक टेस्ट लेने के पूर्व तैयारी परीक्षा मॉक टेस्ट से अनावश्यक समय नष्ट होता है।
विनोबा एप की प्रविष्टि एवं अन्य जानकारी एप में एंट्री करने से अध्यापन कार्य प्रभावित होता है। शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों का कार्यक्रम होता है। इसे विद्यालयों में अनिवार्य रूप से मनाया जाता है। इस पर दबाव डालकर कार्य
कराने से शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाती है। मादक पदार्थ का प्रभाव छात्रों तक पहुंच रहा है, जिस पर रोकथाम की आवश्यकता है। शिक्षक संवर्ग को अध्ययन अध्यापन का ज्यादातर माहौल प्रदान किया जाये। प्राचार्य, संस्था प्रमुख, शिक्षकों के ऊपर किसी प्रकार की कार्रवाई करने से पूर्व समुचित रूप से उनका पक्ष सुना जाना चाहिए। प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य संवर्ग 2 से लेकर 4 कालखंड का अध्यापन कराते हैं। इसके अलावा संकुल की गतिविधियां, स्कूल की मानिटरिंग, बैठक, विभागीय दायित्व से पढ़ाई कार्य प्रभावित होता है। शिक्षा विभाग के लिपिक को अन्य विभाग के कार्यों में संलग्न करने से लिपिकीय कार्य
प्राचार्य सहित शिक्षकों को करना पड़ता है। शिक्षा के क्षेत्र में नित नये प्रयोग एवं गैर शिक्षकीय कार्यों की अधिकता से परीक्षा परिणाम अनुकूल नहीं आ रहा है।
प्राचार्य मंच ने कहा है कि आशानुरूप परीक्षा परिणाम नहीं आने वाले संस्था प्रमुखों पर प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्रवाई को स्थगित करने की मांग करते हुए कहा है कि समय सीमा में उनकी मांगों का निराकरण नहीं होने एवं संस्था प्रमुखों पर कार्रवाई किये जाने पर मंच धरना प्रदर्शन, सामूहिक पदभार दायित्व से मुक्त होने के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग की होगी। इस अवसर पर प्राचार्य मंच धमतरी के प्रमुख पदाधिकारी गण एवं प्राचार्य दयालु राम साहू, संजय चंद्राकर, सुरेंद्र कुमार ध्रुव, लक्ष्मी नारायण खरे, कुलेश्वर कंवर, जितेंद्र कुमार सर्पा, भोजराज साहू, नरेश कुमार पटेल, राजकुमार ध्रुव, विष्णुराम कोर्राम, खिलेश्वरी बनपेला, बिंदिया चंद्राकर, कांति भारद्वाज, प्रतिमा ध्रुव, शोभा दुबे, धीरज कुमार देवांगन,गांधी राम ध्रुव, कुमार सिंह ध्रुव, देवेंद्र कुमार भारद्वाज, नवीन कुमार साहू,पुहुप सिंह मधुकर, परमेश्वरी सोनवानी, केश कुमार सेन सहित प्राचार्यगण उपस्थित थे।
गेवाराम नेताम
जिला सचिव
प्राचार्य मंच धमतरी

