अंकुर अग्रवाल की बहुत जल्द होगी गिरफ्तारी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
लीलर रेत खदान में कुद दिन पूर्व ललित धु्रव जवरगांव के साथ अंकुर अग्रवाल एवं साथियों के द्वारा जानलेवा हमला करने पर अंकुर अग्रवाल की गिरफ्तारी नही होने पर सर्व आदिवासी सामाज जिला बहुत आक्रोशित है जिसके संबंध में पुलिस थाना अर्जुनी का घेराव एवं नेशनल हाईवे का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इस सबंध में आज दिनांक 07/07/2025 को अजाक थाना के प्रभारी सुश्री मोनिका मरावी उप पुलिस अधिक्षक थाना अजाक एवं थाना प्रभारी अर्जुनी श्री चन्द्रकांत साहू से चर्चा उपरांत पुलिस थाना अर्जुनी का घेराव एवं चक्का जाम को स्थगित किया जाता है।
अजाक थाना के प्रभारी सुश्री मोनिका मरावी पुलिस उप पुलिस अधिक्षक से अनुसूचित जाति, जनजाति अदिवासी अत्याचार अधिनियम में प्रकरण दर्ज था उस प्रकरण में विशेष चर्चा किया गया :-
मृतक परस राम पत्नि श्रीमति डोमेश्वरी धु्रव जाति गोड़ ग्राम अटंग तह. कुरूद जिला धमतरी के प्रकरण में आदेश क्र 1190/आदि0वि0/योजना/न0क0-/2023-24 धमतरी दिनांक 26/03/2025 को सहायता राशि 8,25,000 स्वीकृत किया गया।
ललित नेताम पिता चेतन नेताम जाति गोड़ ग्राम जवरगांव तह. व जिला धमतरी आदेश क्र 3507/आदि0वि0/योजना/न0क0-/2025-26 धमतरी दिनांक 07/07/2025 को सहायता राशि 4,00,000 स्वीकृत किया गया।
पंकज धु्रव पिता कुन्दन सिंह धु्रव जाति गोड चुरियारा पारा वार्ड नं 07 ग्राम नगरी व जिला धमतरी का परिक्षण उपरांत क्षतिपूर्ति योजना 2018 के अंतर्गत थाना केरेगांव का अपराध क्र0 39/2024 के तहत क्षतिपूर्ति हेतु जिला विधिक लोक सेवा प्राधिकरण जिला धमतरी (छ.ग.) को दिनांक 24/07/2024 भेजा गया।
विकास धु्रव पिता बलराम धु्रव बैगा पारा दानीटोला धमतरी जिला धमतरी के प्रकरण को भी क्षतिपूर्ति हेतु जिला विधिक लोक सेवा प्राधिकरण जिला धमतरी (छ.ग.) को अविलम्ब आगामी कार्यवाही करने हेतु कहा गया।

