9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस तहसील मुख्यालय भखारा में जोर-शोर से मनाया जाएगा*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कोड की मांग की थीम पर मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस
*सर्व आदिवासी समाज धमतरी की बैठक में हुआ निर्णय
सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी की बैठक जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश रावटे के निर्देशानुसार दिनांक 6 जुलाई को वीर भवन रुद्री में ईश्वरी नेताम जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज धमतरी की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को इस बार रोटेशन पद्धति में तहसील मुख्यालय भखारा में बड़े ही धूमधाम एवं जोर-शोर से मनाया जावेगा। सर्व आदिवासी समाज की बैठक में उपस्थित समाज जनों की ओर से इस विषय में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। साथ में इस बार की थीम राष्ट्रीय जनगणना के मद्देनजर पृथक आदिवासी धर्म कोड की मांग को जोर-जोर से एवं प्रमुखता से उठाया जाएगा एवं समाज जनों को इस विषय में जागृत करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रत्येक आदिवासी परिवार से ₹30 राशि एवं 1 किलो चावल एकत्रित किया जावेगा। कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारी के लिए विभिन्न प्रकार की समितियां जैसे सामाजिक सहयोग समिति, शासकीय अधिकारी कर्मचारी समिति, देव समिति, भोजन समिती, प्रशासनिक समिति, क्रय समिति, रैली संचालन समिति, सांस्कृतिक समिति, प्रतिभा सम्मान समिति, प्रचार प्रसार समिति, गठित करने तथा उसमें स्थानीय तहसील के पदाधिकारी को प्रमुख रूप से शामिल करने संबंधित चर्चा किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इसके वृहद तैयारी करने के लिए आगामी बैठक भखारा तहसील मुख्यालय में आगामी 20 जुलाई को किया जावेगा। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में समस्त सगाजन पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचेंगे यह निर्णय किया गया। इसी प्रकार 9 अगस्त विश्व आदिवासी के जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिले भर में किसी अन्य मुड़ा, परिक्षेत्र, तहसील में अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं करने तथा किसी क्षेत्र में इस प्रकार का अन्य कार्यक्रम होता है तो संज्ञान में आने पर उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया। क्योंकि विश्व आदिवासी दिवस छत्तीसगढ़, भारत सहित पूरे विश्व भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस परिपेक्ष में निर्णय लिया गया है कि इस दिवस छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया जावे, जिसका प्रस्ताव जिला समाज द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव उदय नेताम, अजजा शासकीय सेवक संघ जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम,भखारा तहसील सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष होमन कतलाम, शिव प्रसाद को राम जिला उपाध्यक्ष सुग्रीव नेताम, तहसील सचिव विष्णु सिदार जिला कोषाध्यक्ष अजजा संघ, महिला प्रभाग से चमेली नेताम, रमी गौतम सरपंच शंकरदाह, भूमिका कोर्राम, संतराम ध्रुव, होलाराम मंडावी, हरिराम, रोहित नेताम, नंदकिशोर नेताम, आजा शासकीय सेवक संघ पदाधिकारी गण दौलत राम ध्रुव, गौतम पोटाई, कृष्णा राम मरकाम, नरेंद्र चंद्रवंशी, टीकम सिंह ध्रुव, टीकाराम कुंजाम, जितेंद्र नेताम, युवा प्रभाग कोषाध्यक्ष हर्ष मरकाम,जीवन लाल, ढाल सिंह, लक्ष्मी नारायण सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।
गेवाराम नेताम
जिला अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ अजजा शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी एवं जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज धमतरी

