छत्तीसगढ़रायपुर

जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति बैठक में अजजा शासकीय सेवक संघ धमतरी ने अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
दिनांक 10 जुलाई को अबिनाश मिश्रा जिलाधीश धमतरी के दिशा निर्देशन में अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी की अध्यक्षता में तथा अपर कलेक्टर पवन प्रेमी की विशेष उपस्थिति में जिलाधीश कार्यालय धमतरी के सभा कक्ष में धमतरी जिले के समस्त मान्यता प्राप्त संगठनों की पदाधिकारी तथा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक आहूत करने के पूर्व समस्त संगठनों से तीन-तीन एजेंडा पूर्व में ही कार्यालय के वित्त शाखा में जमा कराई गई थी। उक्त बैठक में जिले के लगभग 14 मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर प्रमुखता से अपने-अपने संघ एवं जिले के कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं को रखकर उसके निदान के लिए बात रखी ,जिस पर अधिकारियों ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी के जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम, तहसील धमतरी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल नेताम, उपाध्यक्ष दौलत राम ध्रुव ने भी उपस्थित होकर अनुसूचित जनजाति संवर्ग एवं अनुसूचित जाति संवर्ग के प्रमुख संवैधानिक मांगों पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने, पिंगुगा कमेटी की रिपोर्ट अनुसार जिले स्तर के समस्त विभागों, कार्यालयों के जिला स्तर एवं राज्य स्तर के सीधी भर्ती तथा पदोन्नति के स्वीकृत पद, रिक्त पद, कार्यरत पद, रोस्टर की क्वांटिटीफाइबल डाटा तैयार करने, 1994 के आरक्षण अधिनियम के तहत जिला स्तर के समस्त कार्यायलयों एवं नियुक्तिकर्ता कार्यालय में नोडल अधिकारी नियुक्त करने, अनुसूचित जाति- जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ उदारता पूर्वक व्यवहार करने, उनके साथ में भेदभाव नहीं करने, अनुसूचित क्षेत्रों में नियुक्ति, पदस्थापना, पदोन्नति के मामले में संवेदनशीलता के साथ में त्वरित कार्यवाही करने, जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारी कर्मचारियों अधिकारियों को बर्खास्त करने, जिले के अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास में बेहतर सुविधा प्रदान करने, वहां पर नियमित निरीक्षण करने, निरीक्षण में सामाजिक संगठन एवं अजजा शासकीय सेवक संगठन के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने, विद्यार्थियों के लिए कैरियर निर्माण के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ करने सहित जिले के कुछ विद्यालयों में शिक्षक संवर्ग को अनावश्यक परेशान करने तथा उनके कार्य को जानबूझकर विलंब करने सहित प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से रखा। जिस पर उपस्थित अधिकारी द्वारा उक्त सभी मांगों पर शीघ्र ही कार्यवाही कर संगठन को अवगत कराने संबंधी भरोसा दिया है। एवं विगत वर्ष के परामर्शदात्री बैठक पर कार्यवाही नहीं होने की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया। जिस पर उन्होंने उपस्थित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही विवरण उपलब्ध कराने एवं कार्य की जानकारी को संबंधित कर्मचारी संगठनों को अवगत कराने की बात कही। उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने जिला प्रशासन के द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हित में आयोजित होने वाले परामर्श दात्री बैठक के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिले के प्रमुख कर्मचारी नजन चंदूलाल चंद्राकर, दीपक शर्मा, नंदकिशोर साहू, खुमान सिंह ठाकुर, आनंद प्रसाद साहू, दयालू राम साहू, दिनेश सोनकर, दीपचंद भारती, वासुदेव भोई, संजय नारंग, अनमोल पाइक, एस आर टंडन,मनोज वाधवानी,राजेश पांडेय सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।