NTPC जमनीपली में गंगाराम नेटी के अधिवार्षिकी पर हुआ सामाजिक सम्मान समारोह.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
30 जून 2025 को गंगाराम निर्मला नेटी दंपत्ति NTPC के सेवा से निवृत्त हो गए. वे ग्राम जेंजरा, कटघोरा के निवासी हैं. वे वर्ष 1988 में NTPC कोरबा ज्वाइन किये थे और O&M डिपार्टमेंट में प्लांट आपरेशन सेक्सन में अपनी अमूल्य सेवा प्रदान किये हैं. तीन पुत्रो सहित समृद्ध परिवार है. उनका जमनीपाली कटघोरा रोड पर शानदार फार्म हॉउस है जिसमे सागौन का बेशकीमती प्लान्टेशन है.
वे NTPC जमनीपाली गोंड समाज के सक्रीय सदस्य रहे हैं, और समाज के गौरा आयोजन में विशेष रूचि लेते थे.सामाजिक परंपरा का अनुसरण करते हुए उन्होंने शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया था जिसमे पुराने सेवा निवृत्त साथी गण पहुंचे हुए थे.
बिलासपुर से रमेश चन्द्र श्याम सपत्निक पहुचे थे, साथ में रहे समय सिंह गोंड, जगदीश प्रसाद सिदार, अनिल ध्रुव. शबरी भवन अतिथि गृह रात्रि विश्राम किया गया. सवेरे सेवा निवृत्त साथी मदन सिदार छपोरा (डभरा) के SADA कालोनी निवास में स्वल्पाहार के साथ आतिथ्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
रमेशचन्द्र श्याम
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

