छत्तीसगढ़ शासन की हठधर्मिता के कारण 22 अगस्त से बेमियादी हड़ताल
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी व अधिकारी को केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान में गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर प्रदेश के समस्त कर्मचारी व अधिकारी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं । महासमुंद जिले में 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की व्यापक स्तर पर तैयारी को लेकर आज दिनांक 14 अगस्त, रविवार को दोपहर 2:00 बजे से जिला मुख्यालय महासमुंद में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा जी द्वारा मनोनीत जिला पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव एवं राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद भारती जी के विशेष उपस्थिति में फेडरेशन से जुड़े सभी कर्मचारी संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है।
बैठक में उपस्थिति की अपील फेडरेशन के जिला संयोजक महासमुंद श्रीमती चंद्रसेन द्वारा की गई है।

