गोंडवाना गोंड महासभा, परसाही नाला प्रधान केंद्र, खरौद राज का बहुप्रतीक्षीत कार्यकारिणी गठित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज इन्द्रमण मरकाम अध्यक्ष और भुनेश्वर सिदार (मरकाम) कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत …
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा पंजीयन क्रमांक : 2855 से सम्बद्ध गोंड महासभा परसाही नाला प्रधान केंद्र, खरौद राज के कार्यकारिणी का गठन विभिन्न कारणों से पिछले एक साल से लंबित था. जिसका पुनर्गठन रविवार 13 जुलाई 2025 को सर्व सम्मति से संपन्न हुआ.
बैठक परसाही नाला के गोंडवाना भवन में रखा गया था. जिसमे प्रमुख रूप से तीन एजेंडा थे. कार्यकारिणी का गठन, नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पूर्व पदाधिकारियों तथा सियानो के पास सामाजिक राशि का आहरण. सर्व प्रथम बुढादेव का पूजन किया गया. रमेशचंद्र श्याम को बैठक के सभापति की आसंदी दी गई. फिर पिछली 28 मई के बैठक में शार्टलिस्टेड दो प्रत्याशियों सर्व श्री इन्द्रमण मरकाम और भुनेश्वर सिदार के नामो पर उपस्थित सगाजनो की विचार सुने गए. दोनों प्रत्याशियों को अपने विचार रखने का मौका दिया गया. अंत में सभापति पर अंतिम निर्णय का भार छोड़ दिया गया.
सभापति ने रूपक के माध्यम से निर्णय दिया. उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन में वे खेत में दादाजी के साथ नांगर जोतते थे, दादाजी का भैंसा नांगर आगे चलता था नाती का बैला नांगर उनके पीछे चलता था. इस तरह से वरिष्ठ इन्द्रमण जी को भैसा नागर यानी अध्यक्ष पद और भुनेश्वर जी को बैला नांगर यानि कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. उन्होंने अपने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य करने का अनुभव साझा करते हुए समझाया कि पद का पावर कार्य करने से बढ़ता है. कार्य नहीं करने से बड़ा से बड़ा पद भी निष्क्रिय हो जाता है. दोनों ने पद स्वीकार कर लिया. सीपत क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवी को उपाध्यक्ष और श्री बसंत मरकाम को सचिव की जिम्मेदारी दी गई.
रमेश चन्द्र श्याम को फिर से दोबारा संरक्षक की जिम्मेदारी देकर उन पर विश्वास व्यक्त किया गया.
रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने नव मनोनीत पदाधिकारियों
को शपथ ग्रहण कराया.
रमेश चन्द्र श्याम

