ग्रामीण विशेष

गोंड़ समाज के क्षेत्रीय और अलग अलग गोंडो के भेद को मिटाते हुए बिलासपुर में प्रगतिशील गोंडवाना व्याह सम्पन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

गोंड़ समाज के क्षेत्रीय और अलग अलग गोंडो के भेद को मिटाते हुए बिलासपुर में प्रगतिशील गोंडवाना व्याह सम्पन्न….

गोंड समाज में रीति रिवाज, खान पान, पहनावा ओढावा और बोली बतरा में कुछ मामूली भिन्नता होते हुए भी मौलिक पहचान, आस्था, गढ़, गोत्र, बाना और टोटम एक ही है, सभी मरकाम गोत्रीय अपना अनुवांशिक जुडाव धमधा गढ़ को मानते हैं. मरावी गोत्रीय अपने जड़ गढ़ मंडला को मानते हैं. जो जनजाति का प्रमाण पत्र मिलता है वह भी अनुसूची के क्रमांक 16 के अंतर्गत “गोंड़” जनजाति का मिलता है. वर्तमान परिस्थिति में जब बेटियों के लिए योग्य वर मिलना दुष्कर है तब राज गोंड ध्रुव गोंड में भेद कर समसया को और क्यों बढ़ाया जाए ? जब राज गोंड परिवार और ध्रुव गोंड परिवार आपस में रोटी बेटी का सम्बन्ध बनाना चाहते हैं तो ऐसे प्रगतिशील पहल सामाजिक प्रोत्साहन के हकदार है.

ऐसे ही सोच के साथ बिलासपुर में तीसरा व्याह विगत 23 अप्रेल 2026 को संपन्न हुआ. सौ. कां. नीतू सुपुत्री सभा सिंह (मरकाम) ध्रुव निवासी ग्राम लालपुर कला जिला मुंगेली का व्याह चि. राकेश सुपुत्र सुखसागर सिंह (मरावी) श्याम निवासी कुदुदंड बिलासपुर के साथ पारंपरिक नेंग नियम के साथ संपन्न हुआ. सौ. कां. नीतू विवेक सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के जिला अध्यक्ष युवा प्र. की बहन है. इस वैवाहिक रिश्ते को लेकर किंचित सामाजिक प्रतरोध का सामना करना पड़ा लेकिन युवा वर्ग ने सम्पूर्ण नैतिक संबल प्रदान किया.

संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम, प्रदेश महासचिव तरुण नेताम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष समय सिंह गोंड, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन, ऋषि ध्रुव, देव सिंह मार्को, राजीव ध्रुव, राजू धुर्वे, मनोज मरावी सहित समाज के प्रबुद्धजन व्याह के नेंग कार्य में उपस्थित होकर नैतिक समर्थन सहित नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किये