जिले में पाठ्य पुस्तक अभी तक प्राप्त नहीं हुआ, बुक स्कैनिंग में अभी भी तकनीकी समस्या बनी हुई है
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
मासिक परीक्षा लेने का तानाशाही फरमान जिला शिक्षा विभाग से किया गया है जारी
*शिक्षक साझा मंच धमतरी ने मासिक परीक्षा समय सारणी को स्थगित करने की है मांग*
समग्र शिक्षा विभाग जिला धमतरी के द्वारा विगत सप्ताह एक आदेश जारी कर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक संस्थाओं के कक्षाओं के लिए माह जुलाई में मासिक मूल्यांकन दिनांक 28 जुलाई से लेने का एक आदेश जारी किया है। मासिक मूल्यांकन लेने के आदेश जारी करते ही इसका विरोध होना चालू हो गया है एवं शिक्षक संवर्ग तथा शिक्षक साझा मंच धमतरी के द्वारा इस विषय पर कड़ी आपत्ति दर्ज की गई है। शिक्षक साझा मंच धमतरी के जिला संचालक गण डॉ.भूषण लाल चंद्राकार, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलत राम ध्रुव द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि अभी तक जिले में पूरे प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पाठ पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। पाठ्य पुस्तकों में बारकोड, आईएसबीएन कोड की स्कैनिंग की समस्या यथावत बनी हुई है। पुस्तक की स्कैनिंग करने में अभी भी तकनीकी रूप से समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद में भी जिला शिक्षा विभाग द्वारा मनमाने पूर्ण ढंग से तानाशाही रवैया अपनाते हुए शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को नजर अंदाज कर वाहावाही लूटने के लिए अपने उच्च अधिकारियों को खुश करने के लिए आधे अधूरी तैयारी के मासिक परीक्षा लेने का आदेश जारी कर दिया गया है जो किसी भी सूरत में व्यावहारिक नहीं हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि अभी तक जिले में बहुत सारे विद्यालयों में कक्षा पहली में अंग्रेजी, वीणा पुस्तक प्राप्त नहीं हुए हैं। कक्षा चौथी में गणित पुस्तक ही प्राप्त हुआ है बाकी अन्य पुस्तक प्राप्त नहीं हुई है। इसी प्रकार कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, पांचवी में भी पूरी पुस्तक प्राप्त नहीं हुई है। माध्यमिक विभाग में बहुत सारे विद्यालयों में कक्षा छठवीं में गणित विषय को छोड़कर सभी पुस्तक के अप्राप्त है। सातवीं कक्षा में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान भाग 2 अप्राप्त है। इसके अलावा जो पुस्तक प्राप्त हुई है उसमें भी अभी भी स्कैनिंग की समस्या बरकरार है। सत्र प्रारंभ होने के बाद लगभग 10-15 दिवस बुक स्कैनिंग तथा उसके बाद नवीन पाठ पुस्तक के ऑनलाइन प्रशिक्षण में भी समय व्यतीत हुआ। हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विभाग में भी कक्षा नवी एवं दसवीं में अंग्रेजी विषय अप्राप्त है, कक्षा दसवीं में सामाजिक विज्ञान विषय अप्राप्त है एवं कक्षा दसवीं में हिंदी तथा विज्ञान की पुस्तक की स्कैनिंग नहीं हो पा रही है। मासिक परीक्षा आयोजित करने में लगभग चार दिवस का समय नुकसान होता है, मूल्यांकन, रिजल्ट तैयार करने में तीन दिवस एवं बैगलेस डे तथा अन्य प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन में भी अध्ययन- अध्यापन का नुकसान होता है। इस प्रकार से यदि हम देखें तो महीना में कम से कम 12- 13 दिवस अध्यापन का नुकसान होता है और शेष बचे दिवसों में ही पढ़ाई सुचारू रूप से संपादित करने का अवसर प्राप्त हो पाता है। अतः शिक्षक साझा मंच धमतरी की मांग है कि दिनांक 28 जुलाई से होने वाले मासिक परीक्षा की तिथि को परिवर्तित करते हुए जिले में जब तक पूरे स्कूलों में समस्त पुस्तक प्राप्त न हो जाए तब तक मासिक परीक्षा स्थगित रखा जावे एवं उसके पश्चात ही मासिक परीक्षा लिए जाने का आदेश जारी करने का विचार किया जावे। शिक्षक साझा मंच धमतरी से मांग करने वालों में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपसंचालक गण देवनाथ साहू, शैलेंद्र पारीक, ममता खालसा, सविता छाटा, नीरज सोन, हरीश सिन्हा, हुलेस चंद्राकर ,जिला उपसंचालक बलराम तारम, शेषनारायण गजेंद्र, राजेश यादव, नवीन मारकंडे, ब्लॉक संचालक के गण गेवाराम नेताम, शैलेंद्र कौशल, दिनेश साहू, रमेश यादव, वरुण साहू, चेतन लाल साहू, तेजलाल साहू, शरीफबेग मिर्जा, पदुम साहू, लोकेश साहू, हुमन चंद्राकर, वेदराम साहू, दीपक सहारे आदि शामिल हैं।
डॉ भूषण लाल चंद्राकार अमित महोबे दिनेश पांडे
दौलत राम ध्रुव जिला संचालक शिक्षक साझा मंच धमतरी

