ग्रामीण विशेषशिक्षा

शिक्षक साझा मंच धमतरी ने किया डीईओ कार्यालय घेराव युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ियों पर जमकर भड़के शिक्षक

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
शिक्षक साझा मंच धमतरी ने किया डीईओ कार्यालय घेराव
युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ियों पर जमकर भड़के शिक्षक
डीईओ एवं प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
28 जुलाई को होगी जिले के पूरे विद्यालयों में तालाबंदी
धरना देकर रैली निकालकर किया जाएगा कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव*

जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। पहली सूची से ही कई शिक्षकों के नाम हटा दिए गए। जिले में अतिशेष शिक्षक दिखाकर कई को दूसरे जिलों में भेज दिया गया। विसंगतियों को दूर करने आवेदन तो मंगवाए गए, लेकिन उनका निराकरण नहीं किया गया। इससे नाराज शिक्षकों ने शिक्षा साझा मंच के बैनर तले बुधवार को डीईओ कार्यालय का घेराव किया। पहले घेराव 18 जुलाई को होना था, लेकिन अपर कलेक्टर के आश्वासन के बाद इसे तीन दिनों के लिए टाल दिया गया था।
शिक्षक व डीईओ के बीच बहस हुई, इस दौरान फोर्स भी मौजूद रही।
निराकरण नहीं होने पर शिक्षक दफ्तर का घेराव करने पहुंचे। कलेक्टोरेट के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर शिक्षकों के आने का इंतजार किया। डीईओ कार्यालय के बाहर भी पुलिस तैनात रही। शिक्षक दूसरे रास्ते से वाहन से कंपोजिट बिल्डिंग पहुंचे और नारेबाजी शुरू
कर दी। पुलिस बल तुरंत बेरिकेड्स छोड़कर कंपोजिट बिल्डिंग पहुंचा और शिक्षकों को अंदर जाने से रोका। करीब आधे घंटे तक नारेबाजी के बाद डीईओ टीआर जगदल्ले पहुंचे। शिक्षकों ने उनसे अभ्यावेदन निराकरण की जानकारी मांगी, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। पुलिस ने
डीईओ को घेरकर बचाव किया। डीईओ बिना जवाब दिए चले गए। शिक्षक नाराज होकर कलेक्टर से मिलने का इंतजार करते रहे। शाम होते तक कलेक्टर से भी मुलाकात हुई नहीं हो पाई। उन्होंने एडीएम से मिलने को कहा। युक्ति युक्त कारण समिति के अध्यक्ष कलेक्टर महोदय के इस प्रकार से उपेक्षा पूर्ण व्यवहार एवं शिक्षकों की समस्याओं को नहीं सुनने से नाराज होकर शिक्षक साझा मंच जिला धमतरी के संचालक गण एवं उपस्थित समस्त ब्लॉक के पदाधिकारी गण तथा प्रभावित शिक्षक संवर्ग ने तत्पश्चात एक आपातकालीन बैठक आहुत कर अब 28 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों में तालाबंदी की चेतावनी दी है। उन्होंने आगे बताया कि गांधी चौक मैदान में इकदिवासी धरना प्रदर्शन किया जाएगा तत्पश्चात रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जावेगा।

जिला संचालक गण भूषण चंद्राकर, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलत राम ध्रुव ने बताया कि जिले में पद खाली होने के बावजूद शिक्षकों को बाहर भेजा गया। जिला कार्यालय की गलती से शिक्षकों को दोषी ठहराया जा रहा है। 107 अभ्यावेदनों में से सिर्फ 3 पर ही विचार किया गया। युक्तियुक्तकरण से पहले की सूची में 20 नाम हटाए गए, जबकि 20 से ज्यादा नाम हटाने थे। वरिष्ठ को कनिष्ठ बता दिया गया, कनिष्ठ को वरिष्ठ बता दिया गया, ट्रांसफर हो चुके शिक्षकों को संस्था में ही पदस्थ बता दिया गया एवं संलग्न वाले शिक्षकों को भी संस्था में पदस्थ बता दिया गया, इसके अलावा मानक दर्ज संख्या होने के बाद में भी शिक्षकों को अतिशेष बता दिया गया तथा हाई स्कूल -हायर सेकेंडरी में कालखंड वाला नियम सिर्फ एक ब्लॉक के लिए लागू किया गया बाकी तीन अन्य ब्लॉक के लिए लागू नहीं किया गया जैसे गंभीर त्रुटियां अभी भी बरकरार हैं एवं ऐसी त्रुटियां करने वाले अधिकारियों के ऊपर तत्काल कार्यवाही करने की मांग प्रमुखता से रखी जा रही है परंतु उन पर भी आज पर्यंत तक कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसी गंभीर त्रुटियों के निराकरण के लिए शिक्षक साझा मंच धमतरी के द्वारा निरंतर डीईओ कार्यालय एवं जिला प्रशासन से पत्राचार एवं मेल मुलाकात कर तत्काल निराकरण की मांग प्रमुखता से की जा रही थी परंतु शिक्षकों की मांग को अधिकारियों के द्वारा हल्के में लिया गया एवं उनके निराकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे आक्रोशित होकर शिक्षकों ने अब उग्र कदम उठाने हेतु बाध्य हुए हैं।
डॉ भूषण लाल चंद्राकार अमित महोबे दिनेश पांडे
दौलत राम ध्रुव जिला संचालक गण शिक्षक साझा मंच धमतरी